लाइव न्यूज़ :

Sun Transit: सूर्य का 15 जून को मिथुन राशि में होने वाला है प्रवेश, जानें सभी राशियों पर इसका कैसा होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2021 15:55 IST

Surya Rashi Parivartan: सूर्य ग्रह मंगलवार (15 जून) को मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहों की चाल को ज्योतिष शास्त्र में बेहद अहम माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसका असर हर शख्स के जीवन पर उसके राशि के अनुसार पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य का राशि परिवर्तन 15 जून को हो रहा है, मिथुन राशि में करेंगे प्रवेशसूर्य इसके बाद अगले एक महीने यानी 16 जुलाई तक मिथुन राशि में ही रहेंगे ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इसका असर सभी राशियों वाले जातक पर अलग-अलग नजर आएगा

हिंदू मान्यताओं में राशियों का बहुत महत्व है। साथ ही ग्रहों की चाल से राशियों के जुड़ाव और उसके पड़ने वाले प्रभाव पर ज्योतिष के जानकार नजर रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ असर पड़ता है। ऐसा ही एक अहम परिवर्तन 15 जून यानी मंगलवार को होने जा रहा है।

इस दिन सूर्य देव दरअसल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे अगले एक महीने यानी 16 जुलाई तक मिथुन राशि में ही रहेंगे। ऐसे में इस राशि परिवर्तन का असर सभी जातकों पर नजर आएगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल...

मेष: इस राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग हैं।

वृषभ: इस जातक के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन का असर मिलाजुला रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। अत्यधिक धन खर्च से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

मिथुन: सूर्य का राशि परिवर्तन इसी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है। हालांकि धन का खर्च अधिक होगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क: इस राशि के जातक के लिए सचेत रहने का समय है। आर्थिक लेन-देन से बचें। अगले कुछ दिन बड़े निवेश से बचें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकुल असर होगा।

सिंह: आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। धन लाभ के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या: इस राशि के जातको के लिए नौकरी और व्यापार का समय शुभ है। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से लाभ होगा। कुछ कार्यों में बाधा से मानसिक तनाव रह सकता है।

तुला: आने वाला समय कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सफलता या कार्यों को पूर्ण करने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का खर्च सोच-समझकर करें।

वृश्चिक: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मनमुटाव की आशंका है। इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी और व्यापार में भी समय अनुकूल नहीं है।

धनु: आपके लिए आने वाला समय मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में चुनौती है। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर: आपके लिए आने वाला समय अच्छा गुजरने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

कुंभ: समय आपके लिए शुभ है। दाम्पत्य जीवन बेहद मधुर होने वाला है। धन लाभ और नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। शादी के इच्छुक जातकों के लिए शुभ दिन आने वाले हैं। बात बनती नजर आएगी।

मीन: आपके लिए समय सामान्य रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धन के खर्च पर लगाम रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?