लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण आज, इन 6 राशियों को होगा महालाभ, देखें इनमें कही आपकी राशि तो नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2021 07:05 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

Open in App

सूर्य ग्रहण आज है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। हालांकि ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  

वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि-  कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स