लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: 900 साल बाद बन रहे हैं अद्भुत संयोग, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

By गुणातीत ओझा | Updated: June 21, 2020 10:57 IST

21 को ही सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। जिससे ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। ये सदी का दूसरा ऐसा सूर्यग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को लगने वाला सूर्यग्रहण साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे लगेगा।ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे।

Solar Eclipse 2020: आज रविवार को साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण लग चुका है। सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे शुरु हुआ, ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। ग्रहणकाल में कई कार्यों को करने से बचना चाहिए, इसके बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। ग्रहण काल में भोजन करना भी अशुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 900 सालों में नहीं बना है।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना, खाना पकाना, और सजना-संवरना नहीं चाहिए।

– ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।

– ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए खासकर ग्रहण के दर्शन तो बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

– ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।

– ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों में दिखाई दे रहा है। देहरादून, सिरसा तथा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां वलयाकार सूर्यग्रहण दिखाई देगा। नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, चेन्नई, शिमला, रियाद, अबू धाबी, कराची, बैंकाक तथा काठमांडू आदि कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां से आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे  रहा है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणधार्मिक खबरेंराशिचक्रप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स