Grahan 2022: 15 दिनों के बीच लगने जा रहे हैं दो ग्रहण, 3 राशिवालों के लिए वरदान, होगा जमकर फायदा

By रुस्तम राणा | Published: April 24, 2022 02:21 PM2022-04-24T14:21:21+5:302022-04-24T14:21:21+5:30

सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर लग रहा है। यह ग्रहण मेष राशि में लगेगा। जबकि इसके ठीक पंद्रह दिनों के बाद 16 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा।

surya and chandra grahan 2022 will give benefits to these 3 zodiac sign solar and lunar eclipse | Grahan 2022: 15 दिनों के बीच लगने जा रहे हैं दो ग्रहण, 3 राशिवालों के लिए वरदान, होगा जमकर फायदा

Grahan 2022: 15 दिनों के बीच लगने जा रहे हैं दो ग्रहण, 3 राशिवालों के लिए वरदान, होगा जमकर फायदा

Grahan 2022: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का प्रभाव राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में 15 दिनों के दरम्यान दो ग्रहण लगने वाले वाले हैं। इसमें साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा और फिर बाद में चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का पहला का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 01 मार्च की सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण मेष राशि में लगेगा। जबकि इसके ठीक पंद्रह दिनों के बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जो सुबह 8:59 बजे से  10:23 बजे तक रहेगा। 

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण एक अशुभ समयाविधि होती है। परंतु राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही आगामी लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है। ये तीन राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष: आगामी 15 दिनों के बीच लगने वाले दो ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रह सकता है। नौकरी व्यापार में तरक्की के योग बनते दिखाई देंगे। इस अवधि में कारोबार से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होने वाला है। इस बीच आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं जिसका आपको दीर्घकाल में लाभ मिलेगा।  

सिंह: इस राशि के जातकों पर लगने वाले दोनों ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष बेहद प्रबल हो सकता है। कार्य स्थल पर पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। निवेश से फायदा होगा। इस अवधि में छोटी-मोटी यात्राएं करने का मौका मिलेगा। कर्ज से रात मिलने की संभावना है। 

धनु: लगने वाला सूर्य और चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों के लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको नौकरी व्यापार में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी समाप्त हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत दिखाई दे सकता है। इस समय आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

Web Title: surya and chandra grahan 2022 will give benefits to these 3 zodiac sign solar and lunar eclipse

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे