लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण का सूतक आज शाम से शुरू, जानें क्या है समय और किन बातों का रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 10:40 IST

Solar Eclipse: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है।

Open in App
ठळक मुद्देSolar Eclipse: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इस बार 26 दिसंबर को हैसूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम से हो जाएगा शुरू, भारत में देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगने जा रहा है। ग्रहण कोई भी हो, इसमें सभी की खास दिलचस्पी होती है। खासकर वैज्ञानिकों और ज्योतिष विशेषज्ञों की इसमें खास दिलचस्पी होती है।

हिंदू धर्म में भी सूर्य ग्रहण को लेकर कुछ खास मान्यताएं है और इस कारण आम लोग भी इसके समय और दूसरे पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं। अहम ये भी है कि मान्यताओं के अनुसार हर ग्रहण का असर हमारी राशियों और आने वाली जिंदगी पर पड़ता है। इस लिहाज से भी सभी की दिलचस्पी इसमें रहती है।

यहां देखें :-  देखें साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की सबसे खूबसूरत तस्वीरें

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण कब शुरू होगा

पंचागों के अनुसार सूर्य ग्रहण का स्पर्श गुरुवार सुबह 8.17 बजे होगा और इस ग्रहण की पूरी अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी। जानकारों के अनुसार ग्रहण का मोक्ष सुबह 10 बजकर 57 मिनट होगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है।

यहां देखें :- सूर्य ग्रहण से पहले कर लें ये 7 काम, नए साल में होगी इनकम में वृद्धि

विज्ञान की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण उसे कहते हैं जब चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। हालांकि, चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। ऐसे में सूर्य का बाहरी गोलकारा हिस्सा दिखता रहता है। ऐसे में सूर्य कुछ समय के लिए किसी छल्ले की तरह नजर आता है।

Solar Eclipse: सूतक शुरू होने का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है। ऐसे में इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक आज (25 दिसंबर) ही रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इस वजह से मंदिरों के पट शयन आरती के बाद बंद हो जाएंगे और अगले दिन दोपहर बाद ही खुलेंगे। सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही भगवान की प्रतिमा भी नहीं छूनी चाहिए। इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन या पानी नहीं पीने की सलाह भी दी जाती है। भोजन पकाने की भी मनाही होती है। हालांकि गर्भवती स्त्री, बच्चे या बीमार व्यक्ति जरूरत पड़ने पर वैसा भोजन कर सकते हैं, जिस पर तुलसी का पता रखा गया हो। साथ ही गर्भवती स्त्रियों को खास ध्यान देने की सलाह दी होती है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य