लाइव न्यूज़ :

Navratri 2021: इस नवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2021 13:26 IST

शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। यह हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Open in App

मेष - मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए इस राशि के जातकों को नवरात्रि में लाल रंग के पुष्पों से मां की वंदना करनी चाहिए। इस उपाय से आपकी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत हो सकता है।

वृषभ - शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा की श्वेत पुष्पों से पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपको धन्य-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।   

मिथुन - इस राशि के जातकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर हरे वस्त्रों को धारण कर मां भुवनेश्वरी देवी की आराधना करनी चाहिए। यह उपाय आपकी दुख तकलीफों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।  

कर्क - कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। इस राशि के जातकों को नवरात्रि पर सफेद चंदन या स्फटिक की माला के साथ मां दुर्गा के नाम का जप करना चाहिए। इस उपाय करो करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। 

सिंह - सिंह राशि के जातकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर गुड़हल का फूल मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से मां दुर्गा और सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कन्या - इस राशि के जातकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर हरे वस्त्रों को धारण कर मां चंद्रघंटा देवी की आराधना करनी चाहिए। यह उपाय आपकी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। 

तुला - शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा की श्वेत वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपको धन्य-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक - इस राशि के जातकों को नवरात्रि में मां कालरात्रि की आराधना कर उन्हें लाल रंग के पुष्प और लाल रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए। इस उपाय से आपकी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत हो सकता है।

धनु - धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर पीले वस्त्र धारण कर, पीले पुष्पों, हल्दी से मां बगलामुखी की आराधना करनी चाहिए। इस उपाय से आपके संकट दूर हो सकती है।

मकर - मकर राशि के जातकों को मां शारदा की आराधना करनी चाहिए। पूजा करते समय नीले वस्त्र का आसन बिछाएं और मां को नीले रंग का पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। 

कुंभ - कुंभ शनि महाराज की राशि है। इस राशि के जातकों को कालका माई की आराधना करनी चाहिए। नीले रंग के आसन पर बैठकर नीले फूलों जैसे अपराजित से पूजा करें। यह उपाय करने से आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मीन - इस राशि के जातकों को नवरात्रि पर पीले वस्त्र धारण कर। मां सरस्वती को पूजा में पीले पुष्प और हल्दी अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय से आपके संकट दूर हो सकती है।

अस्वीकरणइस खबर में दी गई जानकारी और तथ्य लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्वराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स