लाइव न्यूज़ :

शरद पूर्णिमा 2020: आज रात ही करें ये उपाय, चूके तो करना होगा एक साल का इंतजार

By गुणातीत ओझा | Updated: October 30, 2020 17:38 IST

आज शुक्रवार यानि 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म ग्रंथों में शरद पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व बताया गया है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज शुक्रवार यानि 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है।शरद पूर्णिमा को कोजागरी या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

Sharad Purnima 2020: आज शुक्रवार यानि 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म ग्रंथों में शरद पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व बताया गया है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी आज की रात धरती पर विचरण करने आती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज शरद पूर्णिमा की रात के लिए कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं। आइये आपको बताते हैं वे कौन-कौन से उपाय हैं, जिनसे बुरा समय और पैसों की कमी दूर हो सकती है...

उपाय- 1

शरद पूर्णिमा की रात में महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और महालक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। इसके लिए कमल के गट्टे की माला से जाप करना चाहिए।मंत्र- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:।

उपाय- 2

शिवजी ने अपने मस्तक पर चंद्र धारण किया हुआ है, इसीलिए शिवजी की पूजा से चंद्रदेव भी प्रसन्न होते हैं और कुंडली के चंद्र संबंधी दोष भी दूर होते हैं। इस पूर्णिमा पर शिवजी के लिए यह उपाय करेंगे तो लक्ष्मी कृपा प्राप्त हो सकती है।

शरद पूर्णिमा की रात में आप शिवजी को खीर का भोग लगाएं। खीर घर के बाहर या छत पर चंद्रमा के प्रकाश में रखकर बनाएं। भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण करें। इस उपाय से मानसिक शांति तो मिलेगी। साथ ही, आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह खीर स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद रहती है।

उपाय- 3

शरद पूर्णिमा की रात में हनुमानजी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं। इसके लिए आप मिट्टी का एक दीपक लें और उसमें तेल या घी भरें। इसके बाद दीपक में रुई की बत्तियां ऐसे लगाएं कि बत्तियों को चारों ओर से जलाया जा सके। दीपक लगाने के साथ ही हनुमान चालीसा का जाप करें। यदि हनुमान चालीसा का जप नहीं कर पा रहे हैं तो सीताराम-सीताराम या श्रीराम के नाम का जप करें।

टॅग्स :शरद पूर्णिमामां लक्ष्मीटिप्स एंड ट्रिक्समंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठSharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर क्यों रखी जाती है?

पूजा पाठSharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की खीर और आस्था में छिपा विज्ञान 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स