लाइव न्यूज़ :

शनि कहीं आपका भी तो भारी नहीं है, इन संकेतों से खुद कर सकते हैं पहचान

By विनीत कुमार | Updated: January 22, 2021 14:33 IST

शनिदेव के प्रकोप से सभी बचना चाहते हैं। ऐसी मान्यता है कि उनकी वक्र दृष्टी किसी शख्स पर पड़ जाए तो उसके लिए जीवन बेहद कठिन हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे संकेत बताए गए हैं जो बताते हैं कि शनि कहीं आप पर भारी तो नहीं है, इस बार में जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देशनि देव को कहा जाता है न्याय का देवता, सभी करते हैं उनकी उनकी वक्र दृष्टी से बचने की कोशिशमान्यता है कि शनि जिस पर भारी पड़ जाते हैं, उसका जीवन मुश्किलों और परेशानी से घिर जाता हैज्योतिषशास्त्र में बताए गए हैं ऐसे संकेत जिसे देखकर खुद पता लगाया जा सकता है कि शनि आप पर भारी हैं या नहीं

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वे कर्मों के आधार पर अपना फल देते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायधीश कहा गया है। 

इनके बारे में कहा जाता है कि अगर उनकी वक्र दृष्टी किसी शख्स पर पड़ जाए तो उसके लिए जीवन बेहद कठिन हो जाता है। उसे कई मोर्चों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसलिए हर किसी की कोशिश रहती है कि शनि देव का प्रकोप उन पर नहीं पड़े। कई बार लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के पूजा पाठ करते हैं। साथ ही उन्हें तेल चढ़ाते हैं। 

ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया जिससे आप भी जान सकते हैं कि कहीं शनिदेव का अशुभ प्रभाव तो नहीं है। आज हम आपको इन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शनिदेव का प्रभाव- माथे का बदलने लगता है रंग

ऐसी मान्यता है कि जब शनि आप पर भारी होते हैं माथे का रंग बदलने लगता है। माथे से तेज खत्म होता है और ललाट पर कालापन नजर आने लगता है। ऐसे में कलंक लगने का भय होता है। इसलिए इस दौरान हर कार्य को संभल कर करना चाहिए। 

कई बार आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं लेकिन गलत या अशुभ हो जाता है। इसलिए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। अपयश की आशंका बनी रहती है इसलिए हर कार्य को सोच-समझकर कर करना चाहिए और अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

शनि का अशुभ प्रभाव: अनैतिक चीजों में लगने लगता है मन

शनि जब आप पर भारी होते हैं तो सोच भ्रष्ट होने लगती है। अनैतिक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ने लगता है। गलत संगत, सट्टा आदि में पैसे लगाने का शौक होने लगता है। ऐसे कार्यों की ओर से आप खींचे चले जाते हैं जिसमें आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है।

बाल अचानक तेजी से गिरना और गंजापन

मान्यताओं के अनुसार शनि देव का रंग काला और नीला बताया गया है। ऐसे में शनि जब अशुभ प्रभाव देते हैं तो व्यक्ति के बाल अचानक तेजी से गिरने लगते हैं।

 ऐसे व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। वैसे सूर्य के प्रतिकूल प्रभाव पर भी बाल तेजी से गिरते हैं।

खान-पान की आदतों में बदलाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के भारी होने पर आपके खान-पान की रूचि भी तेजी से बदलने लगती है। कड़वे, तैलीय या मांसाहारी काने की ओर आपकी रूचि अधिक हो जाती है। स्वाद को लेकर जब इस तरह का बदलाव अचानक खुद में अनुभव करें तो भी सावधान हो जाना चाहिए।

क्रोध की भावना और झूठ बोलने की प्रवृति

ये भी शनि के अशुभ प्रभाव का एक लक्षण है। आप पहले से ज्यादा उत्तेजित या बात-बात पर क्रोधित होने लगते हैं। स्वभाव में बदलाव आने लगता है। कई बातों को छुपाने की प्रवृति आने लगती है और आप झूठ बोलने लगते हैं। धार्मिक कार्यों से भी दूरी बढ़ने लगती है और इन कार्यों में मन नहीं लगता है।

टॅग्स :शनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठShani Amavasya 2023: आज है शनि अमावस्या पर सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

पूजा पाठRang Panchami 2023: कल मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें किस देवता को चढ़ाए कौन सा रंग और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठशनि राशिफल 2023: नए साल में ये 5 राशिवाले शनि की टेढ़ी नजर से रहेंगे परेशान, रहें जरा संभलकर

पूजा पाठShani Jayanti 2022: शनि जयंती कल, इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार करें दान, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स