लाइव न्यूज़ :

Shani Amavasya 2021: शनिवार को इस बार शनि अमावस्या भी, जानिए साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने का उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 15:51 IST

Shani Amavasya 2021: फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि इस बार शनिवार यानी 13 मार्च को है। इसलिए इसे शनि अमावस्या भी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफाल्गुन माह की अमावस्या तिथि इस बार 13 मार्च है, इसे शनि अमावस्या या फाल्गुन अमावस्या भी कह सकते हैंमान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन अमावस्या तिथि का पड़ना बेहद खास संयोग होता हैशनि अमावस्या को शनिदेव की पूजा करने से मिलते हैं साधक को विशेष फल, कष्ट होते हैं दूर

Shani Amavasya 2021: शनिवार यानी 13 मार्च का दिन इस बार बेहद खास है। फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि इस बार 13 तारीख को ही पड़ रही है। ये शनिवार का दिन है और इसलिए इसे शनि अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या या फिर शनिचरी अमावस्या भी कहा जाता है।

शनिवार का दिन और अमावस्य की तिथि का एक साथ आना अपने आप में बेहद खास बन जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर शनिदेव की पूरे मन से पूजा की जाए तो बहुत अच्छा फल साधक को प्राप्त होता है। इस मौके पर शनिदेव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए। कई लोग इस मौके पर व्रत भी करते हैं।

अमावस्या पर पूजा से पितर यानी पूर्वज भी खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में जिन पर शनि की साढेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें विशेष उपाय और पूजन करना चाहिए। आईए, हम आपको इस बारे में बताते हैं।

शनि अमावस्या पर शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

शनिदेव के बारे में कहा जाता है कि अगर उनकी वक्र दृष्टी अगर किसी पर पड़ जाए तो उसके लिए जीवन बेहद कठिन हो जाता है। इसलिए लोग उनसे डरते हैं और यह कोशिश करते हैं शनि देव उनसे खुश रहे। वैसे शनिदेव को न्याय का देव भी कहा गया है। 

बहरहाल, मौजूदा समय में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या है। इसलिए इन राशि के जातकों को विशेष पूजन करना चाहिए।

ऐसे जातकों को शनि अमावस्या पर शाम के समय पीपल के पेड़ की जड़ के पास सरसों का दीपक जलाना चाहिए। इससे अशुभता और प्रकोप से बचने में मदद मिलती है। नजदीकी शनि मंदिर में जा सकते हैं और शनिदेव की पूजा के बाद दान करें। रोगियों को दवा दें और जरूरतमंदों को भोजन दें।

ये भी जरूरी है कि अगर शनिदेव को प्रसन्न रखना है तो कभी भी निर्धन व्यक्ति का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं। ऐसी मान्यचता है कि शनिदेव को जानवरों से विशेष लगाव रहता है। इसलिए उन्हें खुश करने के लिए जानवरों पर अत्याचार नहीं करे और उन्हें रोटी या दूसरी खाने की चीज दें।

टॅग्स :शनि देव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठShani Amavasya 2023: आज है शनि अमावस्या पर सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

पूजा पाठRang Panchami 2023: कल मनाई जाएगी रंग पंचमी, जानें किस देवता को चढ़ाए कौन सा रंग और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठशनि राशिफल 2023: नए साल में ये 5 राशिवाले शनि की टेढ़ी नजर से रहेंगे परेशान, रहें जरा संभलकर

पूजा पाठShani Jayanti 2022: शनि जयंती कल, इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार करें दान, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स