लाइव न्यूज़ :

September 2024 Grah Gochar: सितंबर में 3 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, मेष, सिंह समेत ये राशिवाले होंगे मालामाल

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2024 15:11 IST

September 2024 Grah Gochar: 04 सितंबर को बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह में आएंगे। फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 16 सितंबर को अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। जबकि शुक्र ग्रह कन्या से तुला राशि में 18 सितंबर को आएंगे।

Open in App

September 2024 Grah Gochar: सितंबर माह में तीन ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल हैं। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ रूप से प्रभावित करेगा। बुध ग्रह इस महीने दो बार अपनी राशि बदलेंगे। पहले 04 सितंबर को वह कर्क राशि से सिंह में आएंगे। फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 16 सितंबर को अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। जबकि शुक्र ग्रह कन्या से तुला राशि में 18 सितंबर को आएंगे।

सितंबर 2024 ग्रहों का राशि परिवर्तन 

बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर - सितम्बर 4, 2024, बुधवार को 11:52 ए एम बजेसूर्य ग्रह का कन्या राशि में गोचर - सितम्बर 16, 2024, सोमवार को 07:52 पी एम बजेशुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर - सितम्बर 18, 2024, बुधवार को 02:04 पी एम बजेबुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर - सितम्बर 23, 2024, सोमवार को 10:15 ए एम बजे

सितंबर 2024 ग्रह गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि- इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं और जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि- आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति की संकेत मिल रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के भी संकेत मिल रहे हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

कन्या राशि- इस दौरान नौकरी के बदलने के योग बन रहे हैं और साथ ही आमदनी के अच्छे स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा और कुछ खास लोगों से परिचय होगा।

तुला राशि- इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और यदि किसी निवेश की योजना पर कार्य कर रहे हैं तो इससे अच्छा लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और शांति का अनुभव करेंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रसूर्यशुक्र गृह
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना