लाइव न्यूज़ :

इस पहाड़ पर भगवान राम ने काटा था 11 साल लम्बा वनवास, अब है फेमस हिल स्टेशन

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2018 11:59 IST

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर इस स्थल पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का भी आनंद ले सकते हैं।

Open in App

भारत देश आध्यात्मिकता का देश है। सैर-सपाटे की बात करें तो यहां के लोग खूबसूरत के साथ किसी ऐतिहासिक और धार्मिक जगह जाना भी पसंद करते हैं लेकिन हर बार इन तीनों ही चीजों का संगम नहीं होता। कहने का मतलब ये है कि देश में आप चाहे जहां चले जाएं ये तीनों ही चीज एक साथ देखने को नहीं मिलती लेकिन आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं उसका संबन्ध ना सिर्फ इतिहास से है बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी ये जगह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताएंगें एक ऐसे ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जहां सदियों पहले भगवान राम ने अपने वनवास के 11 साल बिताए थे।

गुजरात का सापूतारा इलाका वही इलाका है जहां भगवान राम ने वास किया था। अगर आप भी इस वीकेंड या हॉलिडे पर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आप गुजरात के सापूतारा में जा सकते हैं। खास बात ये है कि धार्मिक इस जगह पर ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ अपने परिवार के साथ ही यहां जा सकते हैं बल्कि आप यहां की खूबसूरत वादियों और रोमांचक रास्तों पर अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं। 

सांपों का है घर

गुजरात के इस पर्वतीय इलाके सपूतारा के नाम का अर्थ होता है सांपों का घर। यहां कभी सांपों की कई सारी प्रजातियां पाई जाती थीं। यहां के बगीचों में बड़े-बड़े सीमेंट के सांप भी बनाएं गए हैं जो आपके सफर को रोमांचित बनाते हैं। यहां के जंगलों में आज भी सांपों की विभिन्न किस्में पाई जाती हैं। पहाड़ों पर स्थित इस जगह पर जाने वाला रास्ता कम घुमावदार होता हैं जहां आप बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सकते हैं। 

मौसम हमेशा रहता है सुहाना

सदपुरा में गर्मी में भी सुहाना मौसम रहता है। हर सार इस जगह पर मॉनसून उत्सव भी मानाया जाता है। जिसमें रंगारंग कार्यकम के साथ डेयरिंग एक्टिविटीज, भोजन, खेल आदि जैसी चीजों का भी आयोजन भी किया जाता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां की मान्यता है कि भगवान राम ने यहां अपने वनवास के 11 साल बिताए थे। यही कारण भी है कि यहां श्रीराम की मंदिर भी कई जगहों पर आपको देखने को मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें- फॉरेन में सेटल होना चाहते हैं! ये 5 देश बाहरी लोगों को बसने के लिए देते हैं पैसे

सनसेट और सनराइज का लें मजा

प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर इस स्थल पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का भी आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आप रोप-वे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो देश का सबसे लंबा रोप-वे है। इसकी लंबाई एक किलोमीटर है। 

सापूतारा म्यूजियम

सापूतारा में, डांग नामक जनजातीय लोगों की आबादी काफी अधिक है। यह म्यूजियम पर्यटकों को नृत्य, उनकी वेशभूषा, पारिस्थितिकी, उनकी जीवन शैली को दर्शाते हैं। इसके अलावा, इस जगह पर ढेर सारे पक्षी, मिट्टी के उत्पाद और डांग द्वारा प्रयोग किए गए शरीर के टैटू प्रदर्शित हैं।

आर्टिस्ट विलेज

यहा जगह उन लोगो के लिए बेहद ही खास जो कला प्रेमी हैं। यह पूरा गांव सुंदर कलाकृतियों से युक्‍त एक सुंदर जगह, कलाकार गांव आगंतुकों के लियेहै, जहां आने वाले लोग न केवल कलाकृतियों का आनंद उठा सकते हैं,और खरीद सकते हैं बल्कि वहां की कुछ कारीगरी पर हाथ भी आजमा सकते हैं। इसके अलावा, उचित दाम पर गांव में ठहरने की भी व्‍यवस्‍था हो सकती है।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजपूजा पाठगुजरातभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल