लाइव न्यूज़ :

सकट चौथ आज, इस पूजन विधि से घर लाएं ढेरों खुशियां, अंत में दी जाती ऐसी बलि

By गुलनीत कौर | Updated: January 24, 2019 10:10 IST

सकट चौथ भगवान गणेश के पूजन का पर्व है। इसदिन अमूमन महिलाएं ही गणेश के नाम का व्रत करती हैं, किन्तु पुरुष और बच्चे चाहें तो वे भी व्रत कर सकते हैं।

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इसे संकष्टि चतुर्थी के नाम से जानते हैं। लोग इसदिन गणेश के नाम का उपवास करते हैं और अपने जीवन के विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। किन्तु माघ महीने में पड़ने वाली संकष्टि चतुर्थी को 'सकट चौथ' कहा जाता है। यह हर महीने आने वाली संकष्टि चतुर्थी से अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी होती है। इस वर्ष 24 जनवरी, 2019 को सकट चौथ है।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह पर्व भगवान गणेश के पूजन का पर्व है। इसदिन अमूमन महिलाएं ही गणेश के नाम का व्रत करती हैं, किन्तु पुरुष और बच्चे चाहें तो वे भी व्रत कर सकते हैं। यह व्रत परिवार और बच्चों की खुशियों एवं विघ्न रहित जीवन की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

सकट चौथ का महत्व

एक पौराणिक कथा के अनुसार माघ महीने की संकष्टि चतुर्थी पर ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश ने देवताओं के कष्ट दूर किए थे। उन्हें परेशानी में देखकर उनकी मदद की। इसी के बाद से भगवाना गणेश को कष्ट निवारण देवता की संज्ञा प्राप्त हुई।

सकट चौथ व्रत, पूजा विधि

सकट चौथ में दिनभर निर्जला उपवास किया जाता है। किन्तु कुछ महिलाएं फलाहार का सेवना करते हुए भी व्रत करती हैं। दिनभर के उपवास के बाद शाम को चन्द्रमा के उदय होने पर पूजा की जाती है। पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़, चीनी और तिल को मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं।

ऐसे करें पूजा

चंद्रमा उदय होने पर सबसे पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसके उपरान्त भोग के लिए बनाए गए लड्डुओं को चंद्रमा को दिखाकर भोग लगाया जाता है। साथ में गणेश मन्त्र का निरंतर जाप किया जाता है। लड्डुओं के बाद रामदाना, लइया, मूंगफली, गजक आदि भी एक एक करके चंद्र देव को दिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें: चांदी के इन 4 ज्योतिष उपायों से पाएं राहु दोष से मुक्ति, धन, सुख, समृद्धि होगी आपके हाथ

सकट चौथ पर बकरे की बलि

माघ महीने के कृष्ण पक्ष को आने वाली सकट चौथ पर तिल से बने हुए बकरे की बलि भी दी जाती है। तिल और गुड़ को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है और फिर उसके उपयोग से तिल का बकरा बनाया जाता है। इसके पीछे यह मान्यता है कि यह बकरा हमारे पापों का बकरा है और आज सकट चौथ के व्रत के माध्यम से हम अपने पापों की बल्कि देने जा रहे हैं। 

टॅग्स :भगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठDiwali 2025: बच्चों से लेकर बड़ों तक..., दिवाली से जुड़े ये फैक्ट्स के बारें हर किसी को होने चाहिए पता, जानिए यहां

पूजा पाठDhanteras 2025: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की होती है सीधी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद