Ram Mandir Inauguration: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद, बाल संत अभिनव अरोड़ा सुनाएंगे राम मंदिर की कथा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 21, 2023 12:46 PM2023-12-21T12:46:55+5:302023-12-21T12:48:11+5:30

Ram Mandir Inauguration: राम जन्मभूमि का इतिहास बहुत पुराना है। त्रेता युग से लेकर 2023 तक श्रीराम जन्म भूमि के हज़ारों वर्षों के इतिहास में कई मोड़ आए।

Ram Mandir Inauguration Child saint Abhinav Arora will narrate story of Ram temple took blessings from Jagadguru Swami Rambhadracharya | Ram Mandir Inauguration: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद, बाल संत अभिनव अरोड़ा सुनाएंगे राम मंदिर की कथा

file photo

Highlightsप्रस्तुति में संगीत का भी समागम होगा। अभिनव अपने अंदाज में सुनाएँगे। अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा।

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर देश-विदेश में उत्साह का माहौल है। देश भर में इसे लेकर बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। वहीं 9 वर्षीय बाल संत अभिनव अरोड़ा आगामी जनवरी माह से देश भर में राम मंदिर की कथा “मेरी अयोध्या, मेरे राम” (Meri Ayodhya Mere Ram) सुनाएँगे।

अभिनव इतनी कम उम्र में अपने भक्ति अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। राम जन्मभूमि का इतिहास बहुत पुराना है। त्रेता युग से लेकर 2023 तक श्रीराम जन्म भूमि के हज़ारों वर्षों के इतिहास में कई मोड़ आए। इन्हीं बातों को अभिनव अपने अंदाज में सुनाएँगे। उनकी इस प्रस्तुति में संगीत का भी समागम होगा।

अपने अंदाज में अभिनव अरोड़ा ने कहा कि इतने लंबे इंतजार और कड़ी लड़ाई के बाद आखिरकार 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। यह सनातन प्रेमियों के लिए भक्ति, खुशी और उत्साह का बहुत बड़ा पल होगा।

यह अवसर दीपावली की तरह एक त्योहार के समान होगा। 22 जनवरी को राम मंदिर में अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जहां जहां अभिनव अरोड़ा द्वारा “मेरी अयोध्या, मेरे राम” कथा का आयोजन किया जाएगा, उससे पहले एक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। 

कलश यात्रा में गजराज, ऊंट, अश्व होंगे शामिल 

कलश यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए अभिनव के पिता विख्यात लेखक तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि कई जगहों पर कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक के बाद ढोल वाहिनी, भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ में रामजी सवार रहेंगे। यात्रा में असंख्य कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड आदि भी शामिल रहेंगे।

अभिनव ने हाल ही में वृन्दावन में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। ज्ञात रहे कि अभिनव को इसी महीने कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता (Youngest Spiritual Orator of India) के अवार्ड से सम्मानित किया।

Web Title: Ram Mandir Inauguration Child saint Abhinav Arora will narrate story of Ram temple took blessings from Jagadguru Swami Rambhadracharya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे