लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर की कठोर यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जहां जा रहे हैं राहुल गांधी

By गुलनीत कौर | Updated: August 31, 2018 17:01 IST

महाराज मान्धाता ने सबसे पहले मानसरोवर झील की खोज की थी। उन्होंने इस झील के किनारे बैठ कई वर्षों तक तपस्या भी की थी।

Open in App

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान शिव स्वयं कैलाश पर्वत पर अपने परिवार सहित निवास करते हैं।  और इसी विशाल पर्वत के निकट स्थित मानसरोवर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां की हवाओं में भगवान शिव की उपस्थिति का एहसास होता है।  कैलाश पर्वत और मानसरोवर दोनों ही हिन्दू धर्म के तीर्थ स्थल हैं, जहां की यात्रा करना समस्त संसार के तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के बराबर माना जाता है।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारत से रवाना हुए हैं। 12 सितंबर को भारत लौटेंगे।  आइए जानते हैं कैलाश मानसरोवर से जुड़े कुछ अनजाने तथ्य:

1. कैलाश मानसरोवर संस्कृत के दो शब्दों को मिलाकर बना है - मानस और सरोवर, अर्थात् मन का सरोवर।  इस सरोवर के ठीक पास में 'रकसताल' नाम का सरोवर है।  इन्हीं दो सरोवरों की उत्तरी दिशा में स्थित है विशाल कैलाश पर्वत। 

2. यह विशाल पर्वत समुद्र की सतह से तकरीबन 22 हजार फुट ऊंचा है।  इसी पर्वत की सतह पर कैलाश मानसरोवर झील है जो इसकी धार्मिक महत्ता को दर्शाता है।

3. कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील, दोनों के साथ ही चार धर्म जुड़े हैं - तिब्बती बौद्ध, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, हिन्दू धर्म।  तिब्बती मानते हैं कि कैलाश पर्वत पर एक तिब्बती संत ने वर्षं तपस्या की थी। पर्वत पर बनने वाला स्वास्तिक का निशान डेमचौक और दोरजे फांगमो का निवास स्थान है।  

4. वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायियों का मानना है कि कैलाश पर्वत पर भगवान बुद्ध तथा मणिपद्मा का निवास है।  जैनियों के मतानुसार यह पर्वत आदिनाथ ऋषभदेव का निर्वाण स्थल है। हिन्दू धर्म के अनुसार कैलाश ब्रह्माण्ड की धुरी है और यह भगवान शिव का निवास स्थान है।

ये भी पढ़ें: भगवान शिव की वो 5 सबसे ऊंची प्रतिमा जो दूर से भी आती हैं नजर, इस सावन कीजिए दर्शन

5. इन चार धर्मों के अलावा सिख धर्म के लोग भी यह मानते हैं कि उनके संस्थापक गुरु नानक ने यहाँ कुछ दिन रूककर तपस्या की थी।  इसलिए उनके लिए भी कैलाश और मानसरोवर, दोनों पवित्र स्थल हैं।

6. कहते हैं कि कैलाश पर्वत की सतह यानी मानसरोवर झील पर प्रकाश तरंगों और ध्वनि तरंगों का अद्भुत संगम होता है।  लोगों ने यहां 'ॐ" की पवित्र ध्वनि का भी एहसास कई बार किया है।  

7. हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार कैलाश पर्वत पर भगवान शिव विराजते हैं और वाही अपनी जटाओं से धरती पर गंगा की धारा को प्रवाहित करते हैं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के इस मंदिर में स्थापित हैं 1 करोड़ से भी ज्यादा शिवलिंग, दुनिया भर में है मशहूर

8. हिन्दू पुराणों में ही मानसरोवर झील का जिक्र भी मिलता है जिसके अनुसार यह वही झील है जिसे धार्मिक ग्रंथों में 'क्षीर सागर' के नाम से जाना जाता है। इसी क्षीर सागर का मंथन कर देवताओं ने मूल्यवान वस्तुओं और 'अमृत' को पाया था। इसी क्षीर सागर को भगवान विष्णु का अस्थाई निवास भी माना जाता है। पुराणों के अनुसार हिंद महासागर उनका स्थाई निवास है।

9. मान्यता अनुसार महाराज मान्धाता ने सबसे पहले मानसरोवर झील की खोज की थी। उन्होंने इस झील के किनारे बैठ कई वर्षों तक तपस्या भी की थी।  

10. बौद्ध धर्म के अनुयायी यह मानते हैं कि इस झील के बीचोबीच एक रहस्यमयी वृक्ष है, जिसके फलों में चमत्कारी औषधीय गुण हैं। इन फलों का सेवन कर बड़ी से बड़ी बीमारी का नाश हो जाता है।  

टॅग्स :कैलाश मानसरोवरभगवान शिवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य