भगवान शिव की वो 5 सबसे ऊंची प्रतिमा जो दूर से भी आती हैं नजर, इस सावन कीजिए दर्शन

By मेघना वर्मा | Published: July 31, 2018 10:57 AM2018-07-31T10:57:39+5:302018-07-31T10:57:39+5:30

100 फीट ऊंची शिव की मूर्ति हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास स्थित है।

5 tallest statues of lord shiva in India and others country | भगवान शिव की वो 5 सबसे ऊंची प्रतिमा जो दूर से भी आती हैं नजर, इस सावन कीजिए दर्शन

भगवान शिव की वो 5 सबसे ऊंची प्रतिमा जो दूर से भी आती हैं नजर, इस सावन कीजिए दर्शन

सावन का महीना चल रहा है ऐसे में देश के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में भी कहीं शिवलिंग की पूजा होती है तो कहीं शिव मूर्ती की। आज हम आपको देश-विदेश की उन मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शिव की सबसे ऊंची मूर्तियों में गिना जाता है। आप दूर रास्ते से ही इसे देख सकते हैं। आप भी कीजिए इनका दर्शन। 

1. मुरुदेश्वर मंदिर,  कर्नाटक

कर्नाटक में बनाया गया यह शिव मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तीनों ओर पानी से घिरे इस मंदिर में बनी भगवान शिव की प्रतिमा 123 फीट ऊंची हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

2. आदियोग मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 112 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है जिसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी कह सकते हैं। इस मूर्ति को देखने के लिए यहां रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। यह भारत की पहली और इकलौती ऐसी प्रतिमा है, जो शिव की आधी प्रतीमी है। हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस मंदिर के दर्शन करने गई थीं। 

3. कैलाशनाथ मंदिर, नेपाल

नेपाल के चित्तपोल इलाके में बनी शिव की इस मूर्ति को दुनिया की  सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है। 143 फुट ऊंची इस मूर्ति को बनाने के लिए करीब 6 साल और 11 करोड़ रूपए लगे हैं। इस प्रतीमा को सुर्ख और चमकदार सोने के रंग से गंगा गया है। इसकी लम्बाई आस-पास मौजूद पहाड़ो से भी ऊंचा है।  

4. मंगल महादेव, मॉरीशस

मॉरीशस में अक्सर लोग अपना हनीमून सेलिब्रेट करने आते हैं। मगर यहां भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। मॉरीशस का सबसे पवित्र स्थान माना जाने वाले इस मंदिर में बनी भगवान शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है। झील के किनारे बने इस मंदिर की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

5.   हर की पौड़ी,  उत्तराखंड

100 फीट ऊंची शिव की यह मूर्ति हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास स्थित है। शिव की इस प्रतिमा को देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं।

Web Title: 5 tallest statues of lord shiva in India and others country

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे