लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चुनावों पर सटीक निकली भविष्यवाणी, ज्योतिषाचार्य अनीष ने बाइडेन के बारे में कही थी यह बात

By गुणातीत ओझा | Updated: November 8, 2020 17:21 IST

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र का गौरव रखने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो चुके हैं और नतीजे भी अब सब के सामने हैं। बाइडेन के अमेरिका के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने की भविष्यवाणी 8 अक्टूबर को हमारी ओर से की गई थी।

Open in App

पूरे विश्व की निगाहें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हुई थी और विशेषज्ञ परिणामों के बारे में कयास लगा रहे थे। जहाँ एक तरफ अधिकांश भविष्यवेत्ताओं ने ट्रम्प की जीत के संकेत दिए थे वहीं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक विश्व विख्यात भविष्यवक्ता और कुंडली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने 8 अक्टूबर 2020 को ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन होंगे। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र का गौरव रखने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो चुके हैं और नतीजे भी अब सब के सामने हैं। बाइडेन के अमेरिका के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने की भविष्यवाणी 8 अक्टूबर को हमारी ओर से की गई थी। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने 8 अक्टूबर 2020 को डोनाल्ड ट्रम्प और बाइडेन की कुंडलियों की तुलना करते हुए भविष्यवाणी की थी कि इस बार अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन होंगे। इस भविष्यवाणी को हमारी न्यूज वेबसाइट पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। 

जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। उनकी जीत पर अमेरिका में जश्न का माहौल है। इस मौके पर अमेरिकी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से हमने बात की। उनका कहना है कि गुरु में राहु की अन्तर्दशा ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया है। जो बाइडेन की वृश्चिक लग्न की कुंडली में नवम भाव में उच्च के गुरु विराजमान हैं। नवांश और दशमांश में भी गुरु कर्म भाव प्रबल है। उन्होंने कहा कि मैंने 8 अक्टूबर को ही अपनी भविष्यवाणी में ये बता दिया था कि गुरु में राहु की अन्तर्दशा के चलते बाइडेन का अगला अमेरिकी राष्ट्रपति बनना तय है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने कहा था कि राजनीतिक दृष्टि से ट्रम्प का वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। गुरु 12 वें घर यानि व्यय हानि स्थान पर पड़ रही शनि की दृष्टि के कारण चार साल राष्ट्रपति रहे ट्रंप हमेशा विवादों में ही रहे। गुरु में शनि की अंतर्दशा के चलते राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव से पहले कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए और साथ में उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हो गईं। गुरु में शनि की अंतर्दशा के कारण राजनीतिक दृष्टि से भी डोनाल्ड ट्रम्प के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कमला हैरिस की कुंडली

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कमला हैरिस की कुंडली मिथुन लग्न की है और इनकी कुंडली में राहु लाभ स्थान पर बैठा हुआ है। राहु राजनीति में बड़े पद पर सुशोभित करता है। कमला हैरिस की कुंडली में लग्नेश बुध और सूर्य पंचम भाव में है और पंचमेश शुक्र पर नवमेश शनि की दृष्टि राजयोग का निर्माण कर रही है। राहु में बुध की विशोतरी दशा के चलते कमला हैरिस का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना तय है।

टॅग्स :जो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स