लाइव न्यूज़ :

Paush Purnima: चंद्र ग्रहण के साथ आज पौष पूर्णिमा भी, प्रयागराज में संगम सहित देश भर की नदियों के किनारे जुटे श्रद्धालु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 08:58 IST

Paush Purnima and Lunar Eclipse: आज पौष पूर्णिमा है। इसी के साथ माघ मेले की भी शुरुआत हो रही है जो करीब डेढ़ महीने तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देPaush Purnima: प्रयागराज में संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी, माघ मेले की शुरुआतआज उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी है, शनिवार से शुरू हो रही माघ माह की शुरुआत

Paush Purnima 2020: पौष पूर्णिमा के मौके पर आज प्रयागराज सहित देश भर के अलग-अलग जगहों पर नदियों में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। इसकके बाद शनिवार से माघ माह की शुरुआत हो रही है। पौष पूर्णिमा के साथ-साथ आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण रात में 10.36 बजे से शुरू होगा और ये देर रात 2.44 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है।

पौष पूर्णिमा से माघ मेले की भी शुरुआत 

पौष पूर्णिमा से ही आज माघ मेले की भी शुरुआत होने जा रही है। जो आम तौर पर महाशिवरात्रि तक जारी रहता है। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी को है। इस लिहाज से देश के कई पवित्र नदियों के किनारे इस दौरान लगने वाले मेलों की भी शुरुआत होती है। 

करीब डेढ़ महीने के चलने वाले इस विशेष पर्व के दौरान पवित्र नदियों के संगम में स्नान और फिर दान का विशेष महत्व है। ऐसे तो इन दिनों में देश भर के कई जगहों पर लोग नदियों के किनारे इकट्ठा होकर उसमें आस्था की डुबकी लगाते हैं लेकिन विशेष आयोजन इलाहाबद, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार आदि जगहों पर ही देखने को मिलता है।

Magh Mela 2020: माघ मेला के स्नान पर्व

पौष पूर्णिमा से लोगों का नदियों के किनारे जुटना शुरू होता है और महाशिवरात्रि तक जारी रहता है। इसलिए माघ माह में संगम के तट पर निवास को 'कल्पवास' भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान पर्व में ऐसे तो सभी स्नानों का शुभ फल मिलता है। हालांकि, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या का महत्व विशेष है। ये हैं सभी स्नानों के दिन..

पौष पूर्णिमा- 10 जनवरी (शुक्रवार)मकर संक्रांति- 15 जनवरी (बुधवार)मौनी अमावस्या- 24 जनवरी (शुक्रवार)वसंत पंचमी- 30 जनवरी (मंगलवार)माघी पूर्णिमा- 9 फरवरी (रविवार)महाशिवरात्रि- 21 फरवरी (शुक्रवार)

टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूर्णिमामकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग