लाइव न्यूज़ :

Panchak March 2021: महाशिवरात्रि पर पंचक भी लग रहा है इस बार, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2021 14:41 IST

महाशिवरात्रि पर इस बार पंचक भी रहेगा। पंचक के दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही होती है। 11 मार्च को पंचक सुबह 9.21 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाशिवरात्रि का व्रत इस बार 11 मार्च को है, इसी दिन से पंचक भी लगेगाहिंदू पंचांग में पंचक को शुभ नहीं माना गया है, 11 तारीख को सुबह 9.21 बजे से शुरू होगा पंचक कालमान्यताओं के अनुसार पंचक काल में दक्षिण दिशा की यात्रा सहित कई ऐसे कार्य हैं जो नहीं करने चाहिए

हिंदू धर्म के सबसे बड़े व्रतों में से एक महाशिवरात्रि इसी हफ्ते है। महाशिवरात्रि का व्रत हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। इस बार ये 11 मार्च (गुरुवार) को पड़ रही है। चतुर्दशी की शुरुआत 11 तारीख को दोपहर 2.39 बजे शुरू होगी और इसका समापन 12 मार्च को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर होगा।

वहीं, इस बार महाशिवरात्रि पर पंचक भी लग रहा है। हिंदू पंचांग में पंचक को शुभ नहीं माना गया है। पंचक के दौरान कई ऐसे कार्य हैं जिसे करने की मनाही होती है। आम तौर पर पंचक पांच दिन का होता है। 

मान्यताओं के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। चंद्रमा जब भी आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरते हैं तो इन पांच दिनों को पंचक कहते हैं। कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इस में आखिरी पांच को दूषित माना गया है।

महाशिवरात्रि के दिन कब शुरू हो रहा है पंचक

पंचक की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 9.21 बजे ही हो जाएगी और इसका समापन 16 मार्च को शाम 4.44 बजे होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पंचक जिस दिन से शुरू होता है, उसके हिसाब से उसका प्रभाव भी अलग-अलग होता है।

मसलन पंचक की शुरुआत अगर रविवार से होती है तो उसे रोग पंचक कहते हैं, ऐसे ही शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। ऐसे ही सोमवार से शुरू हुए पंचक को राजपंचक, मंगलवार को अग्नि पंचक, और शुक्रवार को चोर पचंक कहा जाता है। बुधवार और गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक में शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। हर महीने में पंचक एक बार आता है।

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

मान्यताओं के अनुसार पंचक काल में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसे यम की दिशा कहा गया है। इसलिए पंचक के दौरान इस दिशा में यात्रा से हानि पहुंचने की आशंका रहती है।

ऐसे ही पंचक काल में घर की छत नहीं बनवानी चाहिए। पंचक के दौरान सोने के लिए स्थान जैसे पलंग बनवाना, पलंग खरीदना, बिस्तर आदि खरीदना भी वर्जित माना जाता है।

टॅग्स :महाशिवरात्रिहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य