Panchak in August 2019: पंचक इस तारीख से हो रहा है शुरू, इन दिनों में नहीं खरीदें नया पलंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 8, 2019 09:26 AM2019-08-08T09:26:34+5:302019-08-08T09:26:34+5:30

Panchak in August 2019: चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है। इस तरह दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक रहता है। इन्हीं पांच दिनों के दौरान चंद्रमा जब आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरता है तो इसे पंचक कहते हैं।

Panchak in August 2019 date and start time and list of thing should not done during this | Panchak in August 2019: पंचक इस तारीख से हो रहा है शुरू, इन दिनों में नहीं खरीदें नया पलंग

15 अगस्त की रात से शुरू हो रहा है पंचक

Panchak in August 2019: इस बार 15 अगस्त को सावन खत्म होने के साथ ही पंचक काल भी शुरू हो रहा है। यह पंचक गुरुवार से शुरू होने जा रहा है इसलिए यह बेहद अशुभ माना जाता है। इसी दिन (15 अगस्त) रक्षा बंधन का भी त्योहार है। इस लिहाज से राखी बांधने का कार्य भी पंचक शुरू होने से पहले कर लेना चाहिए। वैसे, तो हर महीने लगने वाले पंचक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है लेकिन इस बार यह गुरुवार से शुरू हो रहा है इसलिए विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसमें पंचक बेहद अहम हो जाता है। 

Panchak in August 2019: पंचक कितने बजे से हो रहा है शुरू

इस बार 15 अगस्त (गुरुवार) को रात 9.29 मिनट से पंचक लग रहा है और 20 अगस्त (मंगलवार) को 10.29 बजे खत्म होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के विशेष मेल से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। चंद्रमा एक राशि में ढाई दिन रहता है। इस तरह दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक रहता है। इन्हीं पांच दिनों के दौरान चंद्रमा जब आखिरी पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से होकर गुजरता है तो इसे पंचक कहते हैं। दरअसल, कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इस में आखिरी पांच को दूषित माना गया है।

Panchak in August 2019: पंचक के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये काम

- पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसे यम की दिशा के तौर पर जाना जाता है। इसलिए इस दिशा में पंचक में यात्रा से हानि की आशंका बनी रहती है।

- पंचक काल में घर की छत नहीं डाली जानी चाहिए। इसे नुकसान और घर में क्लेश की आशंका बनी रहती है।

- पंचक के दौरान सोने के लिए स्थान जैसे पलंग बनवाना, पलंग खरीदना, बिस्तर आदि खरीदना भी वर्जित माना जाता है। इन दिनों में ऐसी चीजों की खरीदारी को अशुभ माना गया है।  

पंचक हर 27 दिन में आता है। इस लिहाज से अगस्त के बाद सितंबर में पंचक 12 तारीख से सुबह 3.30 बजे से लगेगा और यह 17 तारीख को खत्म होगा। ऐसे ही अक्टूबर में पंचक 9 तारीख से 14 अक्टूबर के बीच लगेगा।

Web Title: Panchak in August 2019 date and start time and list of thing should not done during this

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे