लाइव न्यूज़ :

मां चिंतपूर्णी के भक्तों के घर तक पहुंचेगा प्रसाद, 51 शक्तिपीठों में से एक है यह दिव्य स्थल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 30, 2020 14:30 IST

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में आनलाइन दर्शन की व्यवस्था शुरू किये जाने के बाद मंदिर प्रशासन ने अब प्रसाद की होम डिलीवरी शुरू की है । आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहोम डीलिवरी के लिये प्रसाद की तीन श्रेणियां बनायी गयी है।इसके लिये श्रद्धालुओं को 201 रुपये, 601 रुपये या 1101 रुपये देने होंगे।

Maa Chintpurni: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में आनलाइन दर्शन की व्यवस्था शुरू किये जाने के बाद मंदिर प्रशासन ने अब प्रसाद की होम डिलीवरी शुरू की है । आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस सुविधा की शुरूआत की । प्रवक्ता ने बताया कि श्रद्धालु अब बेवसाइट पर आनलाइन आर्डर कर अपने घर में मंदिर का प्रसाद पा सकते हैं।

होम डीलिवरी के लिये प्रसाद की तीन श्रेणियां बनायी गयी है। इसके लिये श्रद्धालुओं को 201 रुपये, 601 रुपये या 1101 रुपये देने होंगे। माता चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश के उना जिले में स्थित है । उन्होंने बताया कि आनलाइन आर्डर के बाद डाक विभाग अगले कुछ दिनों में खेप की अपूर्ति करेगा।

चिंतपूर्णी धाम

चिंतपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश मे स्थित है। यह स्थान हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलो में से एक है। यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। यहां पर माता सती के चरण गिर थे। इस स्थान पर प्रकृति का सुंदर नजारा देखने को मिल जाता है। यात्रा मार्ग में काफी सारे मनमोहक दृश्य यात्रियो का मन मोह लेते हैं और उनपर एक अमिट छाप छोड़ देते हैं।

यहां पर आकर माता के भक्तों को आध्यात्मिक आंनद की प्राप्ति होती है।वर्तमान मे उत्तर भारत की नौ देवियों मे चिंतपूर्णी का पांचवा दर्शन होता है वैष्णो देवी से शुरू होने वाली नौ देवी यात्रा मे माँ चामुण्डा देवी, माँ वज्रेश्वरी देवी, माँ ज्वाला देवी, माँ चिंतपुरणी देवी, माँ नैना देवी, माँ मनसा देवी, माँ कालिका देवी, माँ शाकुम्भरी देवी आदि शामिल हैं

टॅग्स :मां दुर्गाहिमाचल प्रदेशधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

पूजा पाठChaitra Navratri 2026 Ashtami Navami date: महाष्टमी व महानवमी तिथि कब है? जानें कन्या पूजन तिथि, विधि, मुहूर्त और महत्व

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल