लाइव न्यूज़ :

Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें 4 गलतियां, वरना भुगतने होंगे अशुभ परिणाम

By रुस्तम राणा | Updated: June 9, 2022 14:43 IST

इस साल 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, जो कोई व्यक्ति निर्जला एकादशी का व्रत विधि-विधान से करता है उसे समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य प्राप्त होता है।

Open in App

Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी को शास्त्रों में सभी एकादशियों में से सर्वोत्तम माना जाता है। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था। इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, जो कोई व्यक्ति निर्जला एकादशी का व्रत विधि-विधान से करता है उसे समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य प्राप्त होता है। किंतु इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन जरूरी है। कई बार जाने-अंजाने में हमसे गलतियां हो जाती हैं, उन गलतियों से बचना चाहिए।

1. निर्जला एकादशी पर व्रती बिना अन्न-जल ग्रहण कर यह व्रत करता है, परंतु जो कोई व्रत नहीं करता है उसे भी इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। निर्जला एकादशी पर चावल का सेवन नही करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चावल, मसूर की दाल, बैंगन और सेम का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. निर्जला एकादशी व्रत करने वाले को इस दिन भूल से भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि बहुत आवश्यक हो तो सेंधा नमक खा सकते हैं। जो कोई व्रत नहीं रख रहा है तो आज के दिन उसे सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। 

3. निर्जला एकादशी के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए और व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से व्रती को व्रत का वास्तविक फल प्राप्त नहीं होता है। रात्रि में बेड या पलंग में सोने की बजाय की जमीन पर बिस्तर लगाना चाहिए। 

4. निर्जला एकादशी पवित्र तिथि होती है। इस दिन हमें भी पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन शारीरिक संबंध या गलत विचारों आदि से दूर रहना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और जगत के पालनहार विष्णु जी का स्मरण करना चाहिए। 

टॅग्स :निर्जला एकादशीएकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स