Navratri 2020 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए यह मुहूर्त है शुभ, खुश होकर माता भक्तों को देती हैं ये आशीर्वाद

By गुणातीत ओझा | Published: October 18, 2020 08:41 AM2020-10-18T08:41:42+5:302020-10-18T08:41:42+5:30

आज 18 अक्टूबर रविवार को शारदीय नवरात्रि 2020 का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

Navratri 2020 Second Day: Maa Brahmcharini pooja auspicious time and mantra | Navratri 2020 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए यह मुहूर्त है शुभ, खुश होकर माता भक्तों को देती हैं ये आशीर्वाद

नवरात्रि के दूसरे दिन जानें मां के किस स्वरूप की होती है पूजा।

Highlightsआज 18 अक्टूबर रविवार को शारदीय नवरात्रि 2020 का दूसरा दिन है।नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

Navratri 2020: आज 18 अक्टूबर रविवार को शारदीय नवरात्रि 2020 का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ब्रह्मचारिणी यानी ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली देवी। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर सदाचार, धैर्य, संयम, एकाग्रता और सहनशीलता का आशीर्वाद देती हैं। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है- आचरण करने वाली। यानी तप का आचरण करने वाली। मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित है। 

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को श्वेत रंग बेहद प्रिय है। माता की पूजा के दौरान सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। मां को सफेद वस्तुएं जैसे शक्कर, मिश्री या पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

शारदीय नवरात्रि द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर रात 9 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होकर 18 अक्टूबर शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान नीचे बताए गए मंत्र का जाप करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है-

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

मंत्र- ऊं ब्रह्मचारिण्यै नम:

Web Title: Navratri 2020 Second Day: Maa Brahmcharini pooja auspicious time and mantra

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे