Navratri 2019: कोलकाता में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

By ज्ञानेश चौहान | Published: September 27, 2019 11:06 AM2019-09-27T11:06:21+5:302019-09-28T09:13:26+5:30

kolkata Durga Puja Gold Pratima: इस समय भारत में सोना 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और ऐसे में 50 किलो सोने से मां दुर्गा की मूर्ति बनाया जाना सबसे बड़ा आश्‍चर्य है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा शुरू होने पर कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन कर सकता है।

Navratri 2019: 50kg gold Maa Durga idol worth Rs 20 crore made in Kolkata | Navratri 2019: कोलकाता में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Navratri 2019: कोलकाता में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Highlightsमां दुर्गा की सोने की मूर्ति को पंडाल में 4 अक्‍टूबर से स्‍थापित किया जाएगा।इससे पहले साल 2017 में कोलकाता में मां दुर्गा की मूर्ति को सोने की साड़ी पहनाई गई थी।

मां दुर्गा की आराधना का पर्व यानि नवरात्रि नजदीक आ रहा है। ऐसे में कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां दुर्गा पूजा के लिए 50 किलो सोने से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की गई है। इस मूर्ति की कीमत की अगर हम बात करें तो यह 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस समय भारत में सोना 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और ऐसे में 50 किलो सोने से मां दुर्गा की मूर्ति बनाया जाना सबसे बड़ा आश्‍चर्य है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा शुरू होने पर कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन कर सकता है।

4 अक्‍टूबर को होगी स्‍थापना

आयोजकों ने उम्‍मीद जताई है कि इस भव्‍य मूर्ति के दर्शन के लिए न सिर्फ कोलकाता से बल्कि देश-विदेश से भी भक्‍त पहुंचेंगे। इस मूर्ति को पंडाल में 4 अक्‍टूबर से स्‍थापित किया जाएगा। यहां 4 दिनों तक दुर्गा पूजा का भव्‍य आयोजन किया जाएगा।

मूर्ति की लंबाई 13 फीट

सोने की इस मूर्ति को संतोष मित्र स्कवायार दुर्गोत्सव समिति ने बनवाया है। इस मर्ति को समिति ने 'कनक की दुर्गा' नाम दिया है। इस मूर्ति की ऊंचाई की अगर हम बात करें तो यह 13 फीट लंबी है। अब एक सवाल आपके मन में आ रहा होगा कि सोने की इस मूर्ति के लिए पैसे कहां से आए? तो आपको बता दें कि सोने की इस मूर्ति को बनाने के लिए पूजा समिति के किसी आयोजक ने पैसे नहीं दिए है। तो फिर पैसे कहां से आए? तो हम आपको बता दें कि इस मूर्ति को बनवाने के लिए किसी ने पैसे नहीं दिए हैं बल्कि इसके लिए कई ज्वैलर्स ने सोना दिया है।

विसर्जन के बाद मूर्ति का क्या होगा?

अब आप ये भी सोच रहे हैं होंगे की इस मूर्ति का तो विसर्जन करना पड़ेगा तो 50 किलो सोने का क्या होगा? तो इसका भी जवाब आपको बता देते हैं कि मां दुर्गा की मूर्ति में लगा सोना पानी में नहीं बहाया जाएगा। विसर्जन के बाद इस सोने को ज्वैलर्स वापस ले लेंगे। यानि सिर्फ वही ज्वैलर्स इस सोने को वापस लेंगे जिन्होंने मूर्ति बनाने के लिए सोना दिया था।

हर साल होता है भव्य आयोजन
कोलकाता में हर साल भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां पंडालों में मां दुर्गा को विराजमान किया जाता है और फिर उनका विसर्जन किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब मां दुर्गा की सोने की मूर्ति पर सोना लगाया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में कोलकाता में मां दुर्गा की मूर्ति को सोने की साड़ी पहनाई गई थी। यही नहीं पिछले साल एक पंडाल में मां दुर्गा को चांदी के रथ पर भी बैठाया गया था।

 

English summary :
Durga Puja Kolkata Special: The festival of worship of Maa Durga Navaratri will start form 29 september. Kolkata durga puja pandal statue of mother Durga made of 50 kg gold has been trends prepared for Durga Puja.


Web Title: Navratri 2019: 50kg gold Maa Durga idol worth Rs 20 crore made in Kolkata

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे