Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति इस बार कब है, 14 या 15 जनवरी? जानें क्या कहता है कैलेंडर और पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 13:15 IST2020-01-03T08:35:57+5:302020-01-03T13:15:29+5:30

Makar Sankranti 2020: सूर्य जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो संक्रांति मनाई जाती है। इस तरह साल में 12 संक्रांति होती है।

Makar Sankranti 2020: Date 14 or 15 January, hindu panchang calendar, shubh muhurat and significance | Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति इस बार कब है, 14 या 15 जनवरी? जानें क्या कहता है कैलेंडर और पंचांग

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को

HighlightsMakar Sankranti 2020: मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगीमकर संक्रांति के दिन से शुरू हो जाते हैं सभी शुभ कार्य, इस दिन स्नान और दान की है परंपरा

Makar Sankranti 2020: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व है। मान्यता है कि इस दिन से पिछले एक महीने से चला आ रहा मलमास या खरमास का समय खत्म हो जाता है। इस वजह से मकर संक्रांति से मांगलिक कार्य जैसै शादी-विवाह और दूसरे शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति मनाने की अलग-अलग परंपराएं है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान आदि करने का भी काफी महत्व है। आम तौर पर हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाया जाता है। हालांकि, इस बार यानी साल 2020 ये तारीख बदली हुई है।

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति कब है?

मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी की बजाय 15 जनवरी को पड़ रही है। दरअसल, सूर्य जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो संक्रांति मनाई जाती है। इस तरह साल में 12 संक्रांति होती है। इसमें सबसे विशेष महत्व मकर को दिया गया है।

जानकारों के मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। ऐसा होते ही दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। इस बार सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी (बुधवार) को मनाई जाएगी।

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त

सूर्य 15 जनवरी को तड़के 2.22 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में पूरा दिन शुभ रहने वाला है। वैसे, मकर संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 6.41 बजे से सुबह 8.38 बजे तक का होगा। इस दौरान स्नान और दान का विशेष महत्व होगा।

वैसे दोपहर 12.30 बजे तक का समय भी शुभ है जब आप स्नान और दान आदि कर सकेंगे। मकर संक्रांति पर कई घरों में खिचड़ी बनाने की परंपरा है। साथ ही दान में तिल से बनी चीजों को देने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन किये गये दान का कभी भी क्षय नहीं होता है। मकर संक्रांति के दिन बासी अन्न या भोजन करने की भी मनाही होती है।

English summary :
Makar Sankranti has great importance in Hinduism. It is believed that from this day Malmas or Kharmas which has been going on for the last one month is over. From Makar Sankranti all auspicious works start.


Web Title: Makar Sankranti 2020: Date 14 or 15 January, hindu panchang calendar, shubh muhurat and significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे