लाइव न्यूज़ :

Mahavir Jayanti 2020: सिर्फ कुएं के जल से ही क्यों किया जाता है महावीर स्वामी का अभिषेक, यहां जानिए वजह

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2020 09:33 IST

महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर माने जाते हैं। हर साल जैन समुदाय बड़ी धूम-धाम से महावीर स्वामी की जयंती को मनाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ था।महावीर स्वामी की माता का नाम 'त्रिशला देवी' और पिता का नाम 'सिद्धार्थ' था। 

आज जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी या वर्धमान महावीर भगवान की जयंती है। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर माने जाते हैं। हर साल जैन समुदाय बड़ी धूम-धाम से महावीर स्वामी की जयंती को मनाता है। 

महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ था। उन्होंने हमेशा ही अहिंसा का समर्थन किया। उनका जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था। महावीर स्वामी की माता का नाम 'त्रिशला देवी' और पिता का नाम 'सिद्धार्थ' था। 

बचपन में महावीर का नाम 'वर्धमान' था, लेकिन बाल्यकाल से ही यह साहसी, तेजस्वी, ज्ञान पिपासु और अत्यंत बलशाली होने के कारण 'महावीर' कहलाए। भगवान महावीर ने अपनी इन्द्रियों को जीत लिया था, जिस कारण इन्हें 'जीतेंद्र' भी कहा जाता है। विश्वभर के जैन मंदिरों में भगवान महीवर की लोग पूजा अर्चना करते हैं। 

महावीर स्वामी का अभिषेक करने में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उनका अभिषेक कुएं के पानी से ही किया जाए। इसके पीछे की मान्यता है कि भगवान महावीर सबका कल्याण करें। महावीर ब्रह्मचारी थे इसिलए उनपर सभी शुद्ध चीजों को चढ़ाया जाता है। कुंए के गर्म और शुद्ध जल उसी का स्वरूप हैं। 

अभिषेक के बाद महावीर स्वामी का चालीसा पाठ किया जाता है। इसके बाद नगर में उनकी प्रभात फेरी निकाली जाती है। मगर इस बार कोरोना और लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में ही महावीर जयंती मनाएंगे।

टॅग्स :महावीर जयंतीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स