लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri 2024: प्रयागराज के संगम में महाशिवरात्रि पर 9.70 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2024 21:38 IST

माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और शाम छह बजे तक करीब 9.70 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और शाम छह बजे तक करीब 9.70 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान कियानगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने शिवलिंग पर माला फूल, दुग्ध आदि चढ़ाए और अभिषेक किया

प्रयागराज: माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शाम छह बजे तक 9.70 लाख लोगों ने यहां गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और शाम छह बजे तक करीब 9.70 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। 

नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने शिवलिंग पर माला फूल, दुग्ध आदि चढ़ाए और अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं तथा सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है। तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

इस दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है विशेषकर बेलपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर आदि अर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है। इसीलिए भोलेनाथ को पतित पावन कहा जाता है। 

महाशिवरात्रि शुक्रवार को रात्रि 9:57 बजे मनाई जाएगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक (माघ मेला) डाक्टर राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नगर के मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर और नागवासुकी मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं और वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित किए गए हैं।

खबर - पीटीआई भाषा 

टॅग्स :महाशिवरात्रिप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

पूजा पाठMahashivaratri 2026: महादेव का आशीर्वाद लेने मंदिरों में पहुंचे भक्त, काशी, देवघर, उज्जैन में त्योहार की रौनक; VIDEO

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग