लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि 2018: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी अवश्य करें ये एक उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: February 13, 2018 15:12 IST

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें।

Open in App

शिव, शंकर, महेश, शम्भू, भोलेनाथ, नीलकंठ, न जाने कितने ही नामों से जानते हैं हम भगवान शिव को। महाशिवरात्रि पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान होता है। हर कोई उन्हें प्रसन्न करने में लग जाता है ताकि शिव जी से वरदान पा सके। भगवान शिव के विधिवत पूजन और शास्त्रों में दर्ज उपायों को करने से धन-संपत्ति में लाभ होता है, शत्रुओं से मुक्ति मिलती है, जीवन की बाधाएं कम होती हैं। इन्हीं उपायों में से कुछ उपाय पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी किए जाते हैं। चूकी महाशिवरात्रि के दिन ही शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इसदिन पति-पत्नी यदि मिलकर कुछ उपाय करेंगे तो उनका शादीशुदा जीवन क्लेश मुक्त बनता है। 

महाशिवरात्रि पर पति-पत्नी करें ये उपाय

- महाशिवरात्रि की सुबह या शाम होने से पहले ही पति-पत्नी शिव मंदिर जाएं और जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का मिलकर अभिषेक करें। - महाशिवरात्रि पर या हर मासिक शिवरात्रि गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें, संतान सुख से वंचित दंपत्ति को यह उपाय अवश्य करना चाहिए- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें- दोनों के बीच प्रेम बना रहे इसके लिए संभव हो तो पति-पत्नी दोनों व्रत करें और भगवान शिव का विधिवत पूजन भी करें- पूजा के बाद दोनों मिलकर ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा भी साथ ही मिलकर करें। पति-पत्नी दोनों के इस साथ को देख शिव-पार्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल