लाइव न्यूज़ :

Magha Ganesha Jayanti 2019: गणेश जयंती और गणेश चतुर्थी का महत्त्व है और दोनों के बीच अंतर

By उस्मान | Updated: February 9, 2019 07:41 IST

अक्सर लोग गणेश जयंती और गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर भ्रम में रहते हैं, यहां जानिये दोनों के बीच का फर्क और महत्त्व.

Open in App

गणेश चतुर्थी पूरे भारतवर्ष में पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से यह उत्सव अगस्त व सितंबर यानि भाद्रपद माह के पहले शुक्ल चतुर्थी के चौथे दिन मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार दस दिनों तक चलता है। शुक्ल चतुर्थी के चौदहवें दिन को यह उत्सव समाप्त होता है।

दूसरी तरफ गणेश जयंती का त्यौहार विशेषरुप से महाराष्ट्र राज्य में बहुत लोकप्रिय माना जाता है। इस उत्सव को शुक्लपक्ष चतुर्थी के दिन माघ महीने में पंचांग के रुप में मनाया जाता है। जो जनवरी और फरवरी में आती है। नंदी ने सनातुकुमार ऋषियों को सुनाई गई पौराणिक कथा के अनुसार, जब कृष्ण भगवान पर चोरी का आरोप लगा था क्योकि उन्होने माघ शुक्ल चतुर्थी पर चंद्रमा देखा था, जिसे देखना अच्छा नहीं माना जाता था। कृष्ण ने उस दिन उपवास रखा था और चोरी के आरोप से उन्होने छुटकारा पा लिया था।

इन दो  बड़े त्योहारों के अलावा, हर महीने 2 गणेश चतुर्थी को उपवास के दिनों के रूप में भी मनाया जाता है।

अंगारक चतुर्थी:  यह चतुर्थी मंगलवार को पड़ती है। इसे अंगारक चतुर्थी भी कहा जाता है। यह गणेश जी का पंसदीदा दिन माना जाता है। इस दिन की चतुर्थी बहुत शुभ मानी जाती है।

विनायक चतुर्थी: यह चतुर्थी अमावस्या के बाद पड़ती है। इसे शुक्ल पक्ष के दौरान विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है।

माघ कृष्ण चतुर्थी (गणेश जयंती):भगवान गणेश को तिल और गुड़ के लड्डू का बना प्रसाद अर्पित करने का दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने से वह पूरे साल परिवार की परिवार की रक्षा करते हैं।

भाद्रपद कृष्ण: इस दिन भगवान गणेश का जन्मदिन माना जाता है। सभी चर्तुथियों में सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध है जो भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी पर आती है।

संकष्टी चतुर्थी: ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह चतुर्थी पूर्णिमा के बाद आती है और कृष्ण पक्ष के संकष्टी चतुर्थी के रूप में मानी जाती है। संकष्ट का अर्थ है समस्या और चतुर्थी का अर्थ है चौथी अवस्था।

टॅग्स :गणेश जयंतीगणेश चतुर्थीभगवान गणेशभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल