लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan, January 2020: चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात कितने बजे से होगा शुरू और कब से लगेगा सूतक, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 13:26 IST

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे और सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। मान्यता है सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देChandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात शुरू होगा, भारत में दिखेगा ग्रहण10 जनवरी की रात को 10.39 बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2020: इस बार यानी साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण हालांकि 10 जनवरी को ही है। खासबात ये भी है कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। विज्ञान के अनुकार चंद्र ग्रहण तभी लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाता है। साथ ही चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा की ही रात को लगता है। आईए, जानते हैं इस बार कब से कब तक रहेगा और चंद्र ग्रहण और क्या है सूतक काल

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण की तारीख और सूतक का समय

चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 10 जनवरी की रात को 10.39 बजे से हो रहा है। यह करीब चार घंटे का रहेगा। इस लिहाज से ग्रहण का समापन उसी रात 2.20 बजे होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो ग्रहण 11 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण को भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।  

चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे और सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में इस बार भी लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 10 जनवरी को 1.30 बजे से शुरू हो जाना चाहिए। हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा। 

मान्यता है सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही भगवान के मंदिर आदि भी इस दौरान बंद कर दिये जाते हैं। यही नहीं, घर में भी भगवान की मूर्तियों को छूने की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण में रखें ये सावधानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान सोने की मनाही रहती है। साथ ही किसी काम में कैंची, चाकू जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान भोजन भी नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, बीमार लोगों, बुजूर्गों और छोटे बच्चों के लिए ये नियम मान्य नहीं है। ग्रहण खत्म होने के बाद घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। साथ ही पूजा स्थल को भी साफ किया जाना चाहिए।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य