Laxmi Puja 2019: लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी है ये 25 सामान, 11वां वाला है सबसे जरूरी-जानिए पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Published: October 27, 2019 10:07 AM2019-10-27T10:07:04+5:302019-10-27T10:07:04+5:30

Laxmi Puja Ki Samagri: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं।

Laxmi Puja 2019: laxmi puja ki samagri in hindi, Important Ingredients for laxmi puja | Laxmi Puja 2019: लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी है ये 25 सामान, 11वां वाला है सबसे जरूरी-जानिए पूजा विधि

Laxmi Puja 2019: लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी है ये 25 सामान, 11वां वाला है सबसे जरूरी-जानिए पूजा विधि

Highlightsपूरे देश में आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन लोग घरवालों या दोस्तों के साथ मिलकर जुआं खेलते हैं।

हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे पवित्र माना जाता है। कार्तिक महीने में होने वाले इस पर्व को आज पूरा देश मना रहा है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की मन से पूजा करने से कभी कंगाली नहीं आती।

इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी सब पर कृपा करती हैं। यही कारण है कि इस दिन की पूजा खास तरीके से की जाती है। सिर्फ यही नहीं लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए कुछ खास समान जरूरी होते हैं। यहां आज हम उन सामानों की ही लिस्ट देने जा रहे हैं। जिनके बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी है।  

लक्ष्मी पूजा के लिए आवश्यक सामग्री
1. चावल
2. गुलाल
3. हल्दी
4. मेंहदी
5. चूड़ी
6. काजल
7. रोली
8. पान
9. सिंदूर
10. सुपारी
11. साबुत धनिया
12. पंच मेवा
13. गंगाजल
14. शक्कर
15. शुद्ध घी
16. लौंग
17. कपूर
18. लक्ष्मी जी की मूर्ति
19. गणेश जी की मूर्ति
20. सरस्वती का चित्र
21. चांदी सिक्का
22. लाल कपड़ा
23. दीपक
24. दीपक के लिए तेल
25. खील-बताशे

ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा
1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय सफेद या गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग मां लक्ष्मी के दिल के बहुत करीब है।

2. कोशिश करें की दिवाली वाले दिन मध्य रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी के पूजन के लिए मध्य रात्रि को सबसे उत्तम बताया गया है।

3. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान दें कि उनकी प्रतिमा या मूर्ती पर लक्ष्मी मां कमल के फूल पर बैठीं हों। उनकी ऐसी ही प्रतिमा का शुभ माना जाता है। 

4. मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जब भी उनके मंत्रों का जाप करें तो वो स्फटिक की माला को लेकर करें। इसका असर सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी होता है। 

5. मां लक्ष्मी को इत्र समर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएंगे तो इसे भी बहुत शुभ बताया जाता है।

Web Title: Laxmi Puja 2019: laxmi puja ki samagri in hindi, Important Ingredients for laxmi puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे