लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी: 125 साल पुराने गणेशजी के दर्शन के बिना अधूरा है गणेशोत्सव, बेटे की याद में बना था मंंदिर

By मेघना वर्मा | Updated: September 14, 2018 11:11 IST

Shrimant Dagdusheth Ganpati Temple:अपने मन की और शहर की शांति के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया।

Open in App

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश भर के गणेश मंदिरों पर भक्तों का जमावड़ा होता है। प्रथम पूजनीय गणेश से जहां लोग अपने मन की कामना को मांगने आते हैं वहीं कुछ लोग अपने घर की सुख-शांति के लिए बप्पा का दर्शन करते हैं। मन की मुराद को पूरा करने के लिए लोग किसी भी गणेश मंदिर में ना सिर्फ दर्शन करने जाते हैं बल्कि विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। आज हम आपको भगवान गणेश की एक ऐसी ही मंदिर के बारे में बताएंगे जिनके दर्शन के बिना गणेश चतुर्थी को अधूरा माना जाता है।

पुणे में है दगडूशेठ हलवाई मंदिर

महाराष्ट्र और पुणे के लोगों में दगडूशेठ हलवाई मंदिर के लिए काफी विश्वसनीयता है। रोजाना तौर पर इस मंदिर में लोग अपनी मनोकामना मांगने आते हैं। हर गणेशोत्सव पर यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आप भी इस गणेश चतुर्थी पर पुणे के इस मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। 

बेटे की याद में बनाया था मंदिर

दगडूशेठ हलवाई मंदिर भारतीय इतिहास में 125 साल पुराना है। बताया जाता है कि पुणे में दगडूशेठ हलवाई ने अपनी दुकान खोली और उसका बिजनेस सक्सेसफुल हो निकला। फिर एक दिन अचानक से उनके जवान बेटे की प्लेग से मौत हो गई। इस सदमें से दगडूशेठ को झटका लग गया। बहुत दिनों तक वो सदमें में थे फिर एक संत ने उनसे कहा कि आप एक गणेश मंदिर का निर्माण करवा दें। उन्होंने सलाह मानकर अपने मन की और शहर की शांति के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया। इसके बाद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। आज आलम ये है कि भक्तों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है तब कही गणपति के दर्शन होते हैं। 

कैसे पहुंचे मंदिर तक

आप रेल मार्ग के अलावा हवाई मार्ग से भी पुणे तक पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूर 5 किमी तक की है जबकि एयरपोर्ट से ये 12 किमी दूरी पर है। 

टॅग्स :गणेश चतुर्थीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद