किसी को भी आकर्षित कर सकता है कामदेव का ये मंत्र, सुबह और रात को 108 बार पढ़ने से 21 दिन के भीतर होगा फायदा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 11, 2020 11:54 AM2020-03-11T11:54:45+5:302020-03-11T11:58:13+5:30

कामदेव के मंत्र को लेकर मान्यता है कि ये विपरीत लिंग के व्यक्ति को आकर्षित कर सकता है। इस मंत्र को बहुत शक्तिशाली माना गया है।

know all about Kamdev, god of love, kamdev vashikaran mantra and kamdev mantra ke fayde | किसी को भी आकर्षित कर सकता है कामदेव का ये मंत्र, सुबह और रात को 108 बार पढ़ने से 21 दिन के भीतर होगा फायदा!

कामदेव के मंत्र किसी को भी कर सकते हैं आकर्षित

Highlightsकामदेव को हिंदू धर्म में प्रेम का देवता कहा गया है, देवी रति से हुआ था विवाहमान्यताओं के अनुसार कामदेव के मंत्र किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं, कठिन है साधना

हिंदू धर्म में कामदेव को प्रेम का देवता माना गया है। उनसे जुड़े कई वर्णन ऋगवेग सहित अर्थववेद और दूसरे कुछ पुराणों में भी मिलता है। कामदेव और शिव की कथा भी बहुत प्रचलित है। इसके अनुसार भगवान शिव ने एक बार कामदेव को भस्म कर दिया था। हालांकि, देवताओं और कामदेव की पत्नी रति की प्रार्थना के बाद भगवान शिव ने कामदेव को द्वापरयुग में श्रीकृष्ण के एक पुत्र के तौर पर जन्म लेने का वरदान दिया।

कामदेव: प्रेम और यौन इच्छाओं को देते हैं बल

कई पौराणिक कथाओं में कामदेव को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पुत्र बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि उनका विवाह प्रेम और आकर्षण की देवी रति से हुआ। वहीं, कुछ जगहों पर उन्हें गंधर्व भी कहा गया है, जो स्वर्ग के रहने वालों में कामेच्छा उत्पन्न कराते हैं। कुछ कथाओं में ये भी कहा गया है कि ब्रह्माजी ने कामदेव को उत्पन्न किया।

कामदेव को हमेशा ही एक युवा और आकर्षक छवि वाले व्यक्ति के तौर पर चित्रित किया जाता रहा है। मान्यता है कि अगर कामदेव नहीं हो तो सृष्टि की उन्नति रूक जाए और प्रेम का भाव खत्म हो जाएगा। ये कुछ ऐसा ही है जैसे पश्चिमी देशों में क्यूपिड और यूनानी देशों में इरोस को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कामदेव का धनुष फूलों से बना हुआ है। 

कामदेव जब तीर छोड़ते हैं तो देवता भी इससे नहीं बच पाते। इनके बाणों से बचने के लिए कोई कवच नहीं है। कामदेव का बाण सीधे हृदय पर वार करता है जिससे व्यक्ति में काम भाव का जन्म होता है। इस काम में कामदेव की पत्नी रति भी सहायता करती हैं। कामदेव के रागवृंत, अनंग, कंदर्प, मनमथ, मदन, पुष्पवान आदि कई नाम हैं। 

कामदेव का मंत्र, किसी को भी कर सकता है आकर्षित!

कामदेव के मंत्र को लेकर मान्यता है कि ये विपरीत लिंग के व्यक्ति को आकर्षित कर सकता है। इस मंत्र को बहुत शक्तिशाली माना गया है। इस मंत्र का रोज जाप करने से  आपके और सामने वाले व्यक्ति के भीतर प्रचुर मात्रा में संवेदना उत्पन्न होती है। इससे न केवल आपका साथी आपके प्रति शारीरिक रूप से आकर्षित होगा बल्कि आपकी प्रशंसा करने के साथ-साथ वह आपको अपनी प्राथमिकता भी बना लेगा।

'ऊं नमो भगवते कामदेवाय, यस्य यस्य दृश्यो भवामि, यश्च यश्च मम मुखम पछयति तत मोहयतु स्वाहा'

इस मंत्र को सुबह और रात में 108 बार पढ़ने से केवल 21 दिनों के भीतर व्यक्ति कामदेव मंत्र को सिद्ध कर सकता है। हालांकि, इसके लिए ये भी ख्याल रहे कि आपके ध्यान और श्रद्धा में कोई कमी नहीं हो। इस मंत्र के साथ कुछ और शर्तें भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है। मंत्र का पाठ एकांत में करें और जिसके लिए मंत्र पढ़ रहे हैं, उसका भी ध्यान करें।

मंत्र जाप करने वाले को केवल शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही ये भी जरूरी है कि मंत्र का जाप करने से पहले स्नान किया जाए। मंत्र के लिए समर्पण का भी होना आवश्यक है। कहते हैं कि प्राचीन काल में वेश्याएं और नर्तकियां भी इस मंत्र का जाप करती थीं। वे ऐसा इसलिए करती थी ताकि अपने प्रशंसकों के आकर्षण को कायम रख सकें। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के लगातार जाप करते रहने से उनका आकर्षण और सौंदर्य भी वर्षों तक बरकरार रहता था।

इसके अलावा कामदेव का वशीकरण मंत्र भी है-

कामदेव वशीकरण मंत्र

'ऊं नमः काम-देवयः सहकल सहदृशः सहमसह वन्हे धुननः जनममदर्शनं उत्कण्ठितं कुरु कुरु, दक्ष दक्षु-धरः कुसुम-वाणेनः हनः हनः स्वहः

यह कठिन साधना है। कहा गया है कि अगर आप को किसी व्यक्ति विशेष को अपने वश में करना है तो कामदेव वशीकरण मंत्र को रोज शुद्ध होकर स्नान कर प्रातःकाल इस मंत्र का जप इक्कीस हजार बार करना चाहिए।

इस मंत्र का जप इक्कीस हजार बार जप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। इसके बाद इस मंत्र का फल मिलता है। मंत्र साधना के बाद आप धुप, दीप और हवन करने के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराये और दक्षिणा दें। 

यह क्रिया आगे भी चलती रहती है और मंत्र सिद्ध होने के बाद प्रतिदिन इस सिद्ध मंत्र का एक माला जप करे। साथ ही कोई फल या पीने की वास्तु को इस मंत्र द्वारा अभिमंत्रित कर उस व्यक्ति को दे जिसे आप अपने वश में करना चाहते है। कुछ दिनों में आपको लाभ का अनुभव होगा।

Web Title: know all about Kamdev, god of love, kamdev vashikaran mantra and kamdev mantra ke fayde

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे