लाइव न्यूज़ :

Khatu Shyam Temple: 85 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला, भक्तों और व्यापारियों में खुशी का माहौल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 20:32 IST

Khatu Shyam Temple:देवस्थान विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी शकुंतला रावत ने सोमवार को पूजा कर श्याम बाबा के द्वार में शीश नवाया और मंदिर को दर्शन के लिए खोलने की विधिवत शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्दे श्याम बाबा की पूजा कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना भी की।जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने नई व्यवस्था से अवगत करवाया।

सीकरः खाटू श्याम जी का विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का मंदिर 85 दिन बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। मंदिर खुलने से श्याम भक्तों और स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। मंदिर के विकास कार्यो के लिये मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पिछले 85 दिनों से बंद था।

देवस्थान विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी शकुंतला रावत ने सोमवार को पूजा कर श्याम बाबा के द्वार में शीश नवाया और मंदिर को दर्शन के लिए खोलने की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने दर्शन मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रावत ने श्याम बाबा की पूजा कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना भी की।

इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने नई व्यवस्था से अवगत करवाया। मंदिर खुलने के साथ ही खाटू नगरी फिर से गुलजार हो गई है। कस्बे में श्याम के जयकारे गूंजने लगे हैं।

उल्लेखनीय है पिछले साल अगस्त में खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे। हादसे के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा में काम शुरू किया गया। 

टॅग्स :राजस्थानसीकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल