लाइव न्यूज़ :

Khajrana Ganesh Mandir: 1.25 लाख तिल-गुड़ लड्डू, 6 भट्टियों पर 30 रसोइये करेंगे तैयार?, 17 जनवरी तक भक्तों को मिलेंगे प्रसाद 

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 12, 2025 12:55 IST

Khajrana Ganesh Mandir भक्त मंडल द्वारा सवा लाख लड्डुओं के भोग का प्रसाद वितरण भी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त  द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअतिथियों द्वारा 17 जनवरी को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन के साथ किया जाएगा। लड्डुओं के निर्माण का काम छह भट्टियों पर शुरू कर दिया गया है। लड्डू बनाने का काम 16 जनवरी की रात तक चलेगा।

Khajrana Ganesh Mandir: खजराना गणेश मंदिर पर 17 से 19 जनवरी तक लगने वाले परंपरागत तिल चतुर्थी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। भक्त मंडल द्वारा तिल चतुर्थी मेले के शुभारंभ पर 17 जनवरी को तिल गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। शनिवार को मंदिर पर पुजारी पं. मोहन भट्ट, धर्मेन्द्र भट्ट एवं पं. अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लड्डुओं के निर्माण का काम छह भट्टियों पर शुरू कर दिया गया है। मेले का शुभारंभ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह एवं मंदिर के प्रशासक तथा  निगमायुक्त शिवम वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा 17 जनवरी को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन के साथ किया जाएगा। भक्त मंडल द्वारा सवा लाख लड्डुओं के भोग का प्रसाद वितरण भी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त  द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

भक्त मंडल के संयोजक अरविंद बागड़ी  ने बताया कि आज सुबह शहर के प्रसिद्ध रसोइए खेमजी महाराज की टीम के रसोइयों ने सवा लाख लड्डुओ के निर्माण का काम शुरू कर दिया। लड्डू बनाने का काम 16 जनवरी की रात तक चलेगा। छह भट्टियों पर तीस  रसोइये मिलकर लड्डुओं का निर्माण करेंगे।

17 जनवरी को सुबह कलेक्टर, निगम आयुक्त एवं अन्य अतिथि गणेशजी को सवा लाख लड्डुओं का भोग समर्पित करेंगे और भक्तों में प्रसाद वितरण का शुभारंभ भी करेंगे। 18 जनवरी को गणेशजी को गोंद के लड्डुओं का भोग तथा 19 जनवरी को उड़द के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा। 

बागड़ी ने बताया कि तिल चतुर्थी मेले के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा से श्रृंगारित किया जा रहा है।  मंदिर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की मरम्मत एवं विद्युत व्यवस्था भी सुधारी जा रही है। मालवा का प्रख्यात मेला होने के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु इस मेले में आते हैं। मेले में पुष्प श्रृंगार सहित पूजा के विभिन्न आयोजन भी होंगे। तीन दिवसीय इस मेले में दूर-दूर के दुकानदार भी आते हैं और मनोरंजन के सभी देशी साधन, चकरी, झूले आदि भी लगाए जाते हैं।

टॅग्स :मकर संक्रांतिभगवान गणेशइंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स