लाइव न्यूज़ :

गायत्री मंत्र का जाप करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, जीवन में छा जाएगी दरिद्रता

By मेघना वर्मा | Updated: November 19, 2019 10:04 IST

वेदों के अनुसार अगर आप दिन में तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करें तो आस-पास नाकारात्मक शक्तियां कभी नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं अगर नौकरीपेशा हैं या विद्यार्थी हैं तो गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमान्यता है कि गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती है।गायत्री मंत्र का जाप करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दैनिक पूजन में जातक नित्य अपने आराध्य देव की पूजा करता है और वैदिक मंत्रोच्चारण करता है। इन मंत्रों में वेदों का मंत्र यानी गायत्री मंत्र का जाप करने का विधान है। माना जाता है कि रोजाना गायत्री मंत्र करने से सभी तरीके के कष्ट दूर हो जाते हैं और ऊपरवाले की कृपा हमेशा बनी रहती है।

वेदों के अनुसार अगर आप दिन में तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करें तो आस-पास नाकारात्मक शक्तियां कभी नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं अगर नौकरीपेशा हैं या विद्यार्थी हैं तो गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मगर क्या आप जानते हैं गायत्री मंत्र का जाप करते समय भी कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ नियम जिन्हें गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आपको जरूर ध्यान में रखना चाहिए। 

गायत्री मंत्र का जाप करते समय ध्यान में रखें ये 5 बातें

1. गायत्री मंत्र पढ़ते समय कभी भी खड़े ना रहें। गायत्री मंत्र को हमेशा किसी आसन पर बैठकर और शांति वाली जगह पर पढ़ना चाहिए।

2. गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से दो घंटे पहले और सूर्यास्त से एक खंटे तक किया जाना चाहिए। इसे कभी भी दिन में 12 बजे के बाद नहीं पढ़ना चाहिए। ऐसा करना अपशगुन माना जाता है। 

3. गायत्री मंत्र को कभी भी किसी भी समय पर नहीं करना चाहिए। गायत्री मंत्र को नहा-धोकर और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। 

4. गायत्री मंत्र का जाप कभी भी एक बार नहीं करना चाहिए। या तो इसे 21 बार करें या 51 बार या फिर 108 बार। एक बार गायत्री मंत्र को पढ़ना सही नहीं माना जाता।

5. गायत्री मंत्र को कभी जल्दबाजी में नहीं पढ़ना चाहिए। इसे इत्मीनान से आराम से पढ़ना चाहिए। इसके महत्व और अर्थ को समझकर ही उच्चारण करना चाहिए।

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स