लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर भूलकर भी न पहनें ऐसी चूड़ियां, होता है अशुभ

By गुणातीत ओझा | Updated: November 4, 2020 15:36 IST

आज कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर महिलाएं पति के अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरवा चौथ पर महिलाएं पति के अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं। यह पर्व स्त्रियों के सोलह श्रृंगार के लिए भी जाना जाता है।

आज कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर महिलाएं पति के अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं। यह पर्व स्त्रियों के सोलह श्रृंगार के लिए भी जाना जाता है। महिलाओं के श्रृंगार की बात हो और चूड़ियों का जिक्र न हो ऐसा कभी नहीं हो सकता है। श्रृंगार की लिस्ट में चूड़ियों का महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में करवा चौथ के दिन चूड़ियों को पहनते समय हर सुहागिन महिला को कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर चूड़ियां पहनते समय आप कुछ बातों को ध्यान में नहीं रखती हैं तो इसके अशुभ परिणाम का आपको सामना करना पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं कि सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन चूड़ियां पहनते समय किन बातों ध्यान जरूर देना चाहिए।

किसी और की चूड़ी न पहनें

करवा चौथ पर सभी सुहागन स्त्रियां नया श्रृंगार का सामान खरीदती हैं। इस दिन नए सामान से ही श्रृंगार किया जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी और महिला की चूड़ी अपने हाथों में न पहनें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है। इसलिए करवा चौथ पर अपनी चूड़ियां ही पहनें। 

पीला, हरा, लाल रंग होता है शुभ

पीले हरे और लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन गुलाबी, लाल, हरी या पीली चूड़ियां पहने। इस दिन महिलाओं के हाथ चूड़ियों से भरे हुए होने चाहिए। इस बात का खास खयाल रखें कि इस दिन चूड़ियों में सफेद रंग बिलकुल भी न हो। सुहागन स्त्रियों के लिए सफेद रंग बहुत अशुभ माना जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए कभी भी सफेद रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

चूड़ियों की संख्या का ध्यान देना भी जरूरी

ज्यादातर महिलाएं हाथ में चूड़ियां पहनते समय संख्या पर ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि चूड़िया विषम संख्या 1, 3, 13 ऐसे नहीं होनी चाहिए चूड़ियां हमेशा जोड़े में पहनना चाहिए, साथ ही हमेशा ध्यान रखें कि चूड़ी कभी भी चटकी हुई नहीं होनी चाहिए। 

कांच की चूड़ियां होती हैं शुभ

आज के समय में मेटल और प्लास्टिक की चूड़ियों का चलन बहुत बड़ गया है, लेकिन कांच की चूड़ियां पहनना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए हमेशा अपने हाथों में कांच की चूड़ियां जरुर पहने। अगर आप प्लास्टिक या धातु की डिजाइन वाली चूड़ियां भी पहन रही हैं, तो दोनों हाथों में दो-दो कांच की चूड़ी जरूर डालें। 

टॅग्स :करवा चौथ
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीKarva Chauth 2025: इन यूनिक चूड़ा सेट से बढ़ाए अपने कलाई की खूबसूरती, करवा चौथ के लिए ये लेटेस्ट डिजाइन

पूजा पाठDiwali 2023: विश्व की टॉप मिठाई में शामिल, 'रस मलाई' और 'काजू कतली'

बॉलीवुड चुस्कीKarwa Chauth 2023: पहला करवा चौथ मनाएंगे ये 5 सितारे, लिस्ट में शामिल हैं कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Karwa Chauth 2023: कियारा आडवाणी ने लगाई करवा चौथ मेहंदी, शेयर की फोटो

पूजा पाठKarva Chauth 2023: इस खास पर्व पर एक-दूसरे को दें खुशियों से भरे ये बधाई संदेश, इनके जरिए कर सकते हैं पार्टनर को सरप्राइज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य