लाइव न्यूज़ :

Kartik Maas 2020: आज से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना, तुलसी पूजा का होता है विशेष महत्व, इन बातों का रखें ध्यान

By गुणातीत ओझा | Updated: November 1, 2020 08:24 IST

शरद पूर्णिमा के बाद आज यानि 1 नवंबर से कार्तिक का पावन महीना शुरू हो गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पूर्णिमा के बाद आज यानि 1 नवंबर से कार्तिक का पावन महीना शुरू हो गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं।

Kartik Month 2020: शरद पूर्णिमा के बाद आज यानि 1 नवंबर से कार्तिक का पावन महीना शुरू हो गया है। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं। यही कारण है कि इस महीने सूर्योदय से पहले स्नान करने शुभ फल बताया गया है। कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस पूरे महीने में मां तुलसी के पास दीपक जलाकर उनकी आराधना की जाती है।

मान्यता है कि कार्तिक मास में मां तुलसी की पूजा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने चांद-तारों की मौजूदगी में सूर्योदय से पूर्व ही स्नान करने पुण्य मिलता है। इस महीने तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है, मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर से नकारात्मकता दूर चली जाती है। तुलसी विवाह के दिन गमले में लगी तुलसी जी के चारों ओर ईख का मण्डप बनाया जाता है। उसके ऊपर ओढ़नी या सुहाग प्रतीक चुनरी ओढ़ाते हैं। अगर आप मां तुलसी की पूजा करने जा रहे हैं तो पूजा के इन नियमों को जरूर जान लें...

-ध्यान रखें कि तुलसी पत्र को बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए। 

-कभी भी शाम को तुलसी के पत्तों को तोड़ना नहीं चाहिए।  पूर्णिमा, अमावस्या, द्वादशी, रविवार व संक्रान्ति के दिन दोपहर दोनों संध्या कालों के बीच में तथा रात्रि में तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए।

-किसी के जन्म के समय और मुत्यु के समय घर में सूतक लग जाते हैं, ऐसे में तुलसी को नहीं ग्रहण करें। क्योंकि तुलसी श्री हरि के स्वरूप वाली ही हैं।

-तुलसी को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए।

टॅग्स :कार्तिक मासधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठSaptakoshi Parikrama: ब्रज के लोकगीत और भजनों पर नाचते गाते ब्रजवासियों के संग अष्ट सखियों के गांवों की परिक्रमा, जानिए महत्व

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2024: मानवता, सत्य और प्रेम के संदेशवाहक गुरुनानक देव जी

पूजा पाठDev Deepawali 2024: जानें देव दीपावली महत्व?, क्या है तिथि, समय, इतिहास और अनुष्ठान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य