लाइव न्यूज़ :

जब इस जूते पर पड़ी प्रभु ईसा मसीह की कृपा तो मिनटों में Sold Out हो गया 'जीसस शूज', कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

By मेघना वर्मा | Updated: October 11, 2019 10:50 IST

एक फेमस ब्रैंड ने सफेद रंग के जूते को जीसस शूज का नाम दिया है। इस जूते को ब्रुकलिन बेस्ड क्रिएटिव लेबल एमएससीएचएफ ने तैयार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजीसस शूज के इस जूते में कई धार्मिक विशेषता भी है। जूते के डिब्बे में एक दूत बना हुआ है और एक सील भी लगाई गई है।

आपने अभी तक कितने ही तरीकों के जूते खरीदें होंगे। मंहगे हो या सस्ते। मगर क्या कभी किसी ऐसे जूते के बारे में सुना है जिसपर खुद ईसामसीह की कृपा हो। जी हां ऐसा पहली बार हुआ है जब पवित्र जल से भरे एक जूते को जीसस शूज का नाम दिया गया और चंद मिनटों में ये जूता सोल्ड आउट हो गया। 

दरअसल एक फेमस ब्रैंड ने सफेद रंग के जूते को जीसस शूज का नाम दिया है। इस जूते को ब्रुकलिन बेस्ड क्रिएटिव लेबल एमएससीएचएफ ने तैयार किया था। जूते की खासियत ये थी कि इसे जॉर्न नदी के पवित्र पानी से इंजेक्ट किया गया था। इसके सोल में आप इस पानी को देख भी सकते हैं। 

इतनी है जूते की कीमत

बता दें इस एक जोड़ी जूते की कीमत 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी कि 2 लाख 13 हजार रुपये रखी गई थी। इसके बाजवजूद चंद मिनटों में ये जूता स्टॉक आउट हो गया। जूते की खासियत ये है कि इस पर बाइबिल की आयत मैथ्यू 14.25 भी लिखी हुई है। इसी पैसेज में जीसस पानी के ऊपर चलने के बारे में बताया गया है। जूते के किनारे एक खून की बूंद भी है जिसे जीसस के खून के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।

धार्मिक विशेषता

इस जूते में कई धार्मिक विशेषता भी है। जैसे इसकी लेस के जरिए क्रूस लटकाया गया है। जूते का सोल लाल रंग का है। इसका कारण यही है कि पारंपरिक रूप से पोप लाल रंग के जूते पहते है। जूते के डिब्बे में एक दूत बना हुआ है और एक सील भी लगाई गई है जो पोप के आधिकारिक पैपल सील से मिलती-जुलती है।

न्यूयॉर्क पोस्‍ट के हवाले से फॉक्‍स न्‍यूज ने लिखा है कि हेड ऑफ कॉमर्स डेनियल ग्रीनबर्ग के मुताबिक, "इस कॉन्‍सेप्‍ट के साथ सिर्फ कुछ दर्जन जूते ही तैयार किए गए थे।" उन्‍होंने यह भी बताया कि इसी कॉन्‍सेप्‍ट पर और जूते बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है। हालांकि ब्रांड के फाउंडर गैब्रियन वेले ने भविष्‍य में जूतों की 'दूसरी किश्‍त' की ओर इशारा जरूर किया है।

 

टॅग्स :पूजा पाठअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल