लाइव न्यूज़ :

January 2023 Calendar: नए साल के पहले माह में लोहड़ी, मकर संक्रांति समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2022 14:35 IST

जनवरी 2023 में लोहड़ी, मकर संक्रांति के अलावा पौष पुत्रदा और षटतिला एकादशी व्रत, पोंगल, पौष पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार भी आएंगे। ये रही व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट-

Open in App

January 2023 Calendar: नव वर्ष 2023 का पहला महीना आने वाला है। यह महीना व्रत त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने मकर संक्रांति (जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है) और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का महत्व होता है, तो वहीं लोहड़ी पंजाब और उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण लोक सांस्कृतिक पर्व है। इसके अलावा इस महीने पौष पुत्रदा और षटतिला एकादशी व्रत, पोंगल, पौष पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार भी आएंगे।

जनवरी 2023 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट-

02 जनवरी: पौष पुत्रदा एकादशी

पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत बड़ा महत्व है। संतान प्राप्ति के लिए इस एकादशी व्रत का पालन किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

04 जनवरी: प्रदोष व्रत

हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधि विधान से की जाती है। 04 जनवरी को बुधवार पड़ रहा है इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। 

06 जनवरी: पौष पूर्णिमा

पौष माह की पूर्णिमा तिथि को पौष पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन स्नान ध्यान का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है।  

12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने महान भारतीय संस्कृति को दुनिया के पटल पर रखा था।

14 जनवरी: लोहड़ी

लोहड़ी पर्व पंजाब समेत, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रति वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है और इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

15 जनवरी: मकर संक्रांति/ पोंगल

मकर संक्राति हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। सूर्य की उपासना के साथ-साथ इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने पर इसे उत्तरायणी पर्व भी कहा जाता है।

18 जनवरी: षटतिला एकादशी

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस एकादाशी को सब पापों का हरण करने वाली माना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

24 जनवरी: गणेश जयंती

माघ शुक्ल चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है। दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवा गणपति महाराज का जन्म हुआ था। गणेश भगवान को सभी देवों में सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है।

25 जनवरी: बसंत पंचमी

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। मां सरस्वती ज्ञान और सुरों की देवी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी पर्व 25 जनवरी शनिवार को मनाया जाएगा।

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

26 जनवरी को हर साल भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में इस तारीख विशेष महत्व है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड आकर्षक का केंद्र रहती है।

टॅग्स :मकर संक्रांतिलोहड़ीपोंगलएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य