लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2019: श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मीराबाई, जिनकी भक्ति से विष भी बना गया था अमृत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 09:45 IST

Janmashtami 2019: मीराबाई का नाम भगवान श्रीकृष्ण के सबसे बड़े भक्तों में शामिल किया जाता है। कहते हैं एक बार बचपन में उनकी माता ने श्रीकृष्ण की मूर्ति उन्हें थमाकर ऐसे ही कह दिया कि ये तुम्हारे दूल्हा हैं। इस बात का मीरा बाई पर इतना असर पड़ा कि वे इस सच मानने लगीं और भगवान की भक्ति में डूबती चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्देमीराबाई ने अपने जीवन काल में कई ऐसे भजन रचे जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैंमीराबाई से जुड़ी बातें और किवदंतिया काफी प्रचलित हैं, बचपन से उन्हें हो गया था कृष्ण से लगाव कहते हैं कि मीराबाई हमेशा भगवान कृष्ण की एक मू्र्ति अपने पास रखती थीं

भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों जब भी चर्चा होगी, वह मीरा बाई के नाम के बगैर अधूरी ही रहेगी। मीराबाई ने पूरा जीवन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कर दिया था। उनकी श्रीकृष्ण को लेकर असीम भक्ति लेकर कई बार सवाल भी उठे लेकिन उनका विश्वास अपने अराध्य पर बना रहा। मीराबाई के जीवन कई मुश्किलें भी आईं लेकिन उनका इरादा कभी नहीं डिगा। 

शायद, यही कारण भी है कि आज मीराबाई की गिनती भगवान श्री कृष्ण के सबसे बड़े भक्तों में होती है। मीराबाई ने अपने जीवन काल में कई ऐसे भजन रचे और गाये जो आज भी काफी प्रचलित हैं। उनके कृष्ण भक्ति के बारे कई ऐसी बातें और किवदंतिया प्रचलित हैं जो आम लोगों को हैरान करती हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आईए जानते हैं मीरा बाई और उनकी कृष्ण भक्ति से जुड़ी कहानी...

Janmashtami 2019: राजपूत परिवार में हुआ था मीराबाई का जन्म 

मीराबाई का जन्म राजस्थान में वीर कुमार और रतन सिंह के यहां 1498 में हुआ था। मीराबाई जब केवल 8 साल की थीं, उसी समय उनकी मां का देहांत हो गया। ऐसे में उनका लालन-पालन और शिक्षा आदि दादा ने किया। बचपन से ही मीराबाई के मन में श्रीकृष्ण के प्रति विशेष लगाव था। वे हमेशा भगवान कृष्ण की एक मू्र्ति अपने पास रखती थीं। 

मीरबाई जब थोड़ी बड़ी हुईं तो उनका विवाह चितौड़ के शासक भोज राज से 1516 हो गया। दोनों के कोई संतान नहीं थे। इसी बीच दिल्ली सल्तनत के शासकों के साथ एक युद्ध में 1518 में भोज राज घायल हो गए। बाद में इसी कारण 1521 में उनकी मृत्यु भी हो गयी। 

पति के मृत्यु के कुछ साल बाद उनके ससुर और प्रसिद्ध योद्धा राणा सांगा भी बाबर के साथ एक लड़ाई में मारे गये। इससे मीराबाई की मुश्किलें और बढ़ गई लेकिन कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति नहीं छूटी। वह पहले से और ज्यादा भक्ति में डूब गईं और संसार से विरक्त होती चली गईं। साथ ही साध-संतों की संगत में समय बिताने लगी। वह कई बार कृष्ण भक्तों के बीच चली जातीं और भगवान की मूर्ति के सामने नाचने और भजन गाने लगतीं।

Janmashtami 2019: मीराबाई को जब हुई जहर देने की कोशिश

पति और ससुर की मृत्यु के बाद इसी परिवार के विक्रमादित्य चितौड़ के अगले शासक बने लेकिन उन्हें मीराबाई का इस तरह आम लोगों के बीच नृत्य और गायन करना अच्छा नहीं लगता था। कहते हैं कि इसी से नाराज होकर परिवार वालों ने मीराबाई को जहर देने का भी प्रयास किया लेकिन श्रीकृष्ण के चमत्कार की वजह से वह अमृत बन गया।

Janmashtami 2019: मीराबाई की कैसे हुई मृत्यु

मीराबाई की मृत्यु को लेकर कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता और इसलिए इसे लेकर अलग-अलग मत हैं। कई जानकार मीरबाई की मृत्यु के साल को 1546 तो कुछ इसे 1548 भी बताते हैं। मृत्यु के स्थान को लेकर भी उलझन है। अधिकतर जानकार मीराबाई के मृत्यु के स्थान को द्वारका बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बाद के सालों में वे द्वारका चली गई थीं और यहीं पूजा करते-करते श्रीकृष्ण की मूर्ति में समां गईं। वहीं, कुछ मतों के अनुसार द्वारका के बाद वे उत्तर भारत में भ्रमण के लिए चली गई थी।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णमीरा बाई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य