लाइव न्यूज़ :

जम्बूकेश्वरार मंदिर में जमीन के नीच से निकला सोना, गजब है इसका इतिहास, नहीं होता यहां कोई विवाह

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2020 12:54 IST

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित जम्बूकेश्वरार मंदिर का इतिहास करीब 1800 साल पुराना है। इसका निर्माण चोल राजवंश के कोकेंगानन ने करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्बूकेश्वरार मंदिर में मिला जमीन के नीचे मिला 1.5 किलो से ज्यादा सोनाभगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है ये मंदिर, हजारों साल पुराना है इतिहास

भारत के प्राचीन मंदिर को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रही हैं। खासकर इनकी स्थापत्य कला, बनावट और इन मंदिरों में खजाने को लेकर कई तरह की चर्चा होती हैं। खजानों को लेकर दक्षिण भारत के मंदिर हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। ऐसा ही एक जम्बूकेश्वरार मंदिर भी है जो अभी चर्चा में है। 

दरअसल, यहां साफ-सफाई और मंदिर परिसर में कुछ मजदूरों द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान बुधवार को एक मटका बाहर आया जो सोने के सिक्कों से भरा हुआ है। मंदिर कर्मचारियों द्वारा गिनती में ये बात सामने आई कि मटके में 505 सोने के सिक्के हैं और इनका कुल वजन करीब 1.716 किलो है।

इन्हें फिलहाल पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन सिक्कों की कीमत आज के हिसाब से 70 से 75 लाख हो सकती है।

तमिलनाडु का अद्भुत जम्बूकेश्वरार मंदिर

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित इस मंदिर का इतिहास करीब 1800 साल पुराना है। इसका निर्माण चोल राजवंश के कोकेंगानन ने करवाया था। यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मंदिर है और इसकी गिनती दक्षिण भारत के बड़े मंदिरों में की जाती है।

इस मंदिर में भगवान शिव के जल तत्व रूप के दर्शन होते हैं। एक तरह से ये मंदिर पृथ्‍वी के पांच तत्‍वों में से एक जल तत्‍व का प्रतीक है। इस मंदिर में शिव-पार्वती सहित दूसरे विवाह नहीं कराये जाते हैं। कहते हैं कि यहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को उपदेश दिया था जिस कारण यहां गुरु और शिष्या का सम्बन्ध है।

जम्बूकेश्वरार मंदिर की खासियत

इस मंदिर में मूर्तियों को एक साथ स्थापित नहीं कर एक-दूसरे के विपरीत स्थापित किया गया है। ऐसे मंदिरों को उपदेशा स्थलम कहा गया है। इस मंदिर में चूकी माता पार्वती एक शिष्या और शिव एक गुरु के रूप में मौजूद हैं, इसलिए यहां थिरु कल्याणम यानी विवाह संस्कार नहीं कराये जाते हैं। इस मंदिर में शिव के अलावा विष्णु और ब्रह्मा के भी मंदिर हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल