लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः सभी पाबंदियों के साथ इस्कॉन का चंद्रोदय मंदिर फिर खुला

By गुणातीत ओझा | Updated: September 10, 2020 20:26 IST

मायापुर में इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कंशसनेस (इस्कॉन) का वैश्विक मुख्यालय चंद्रोदय मंदिर सभी कोविड-19 पाबंदियों के साथ बुधवार को खुल गया। यह मंदिर पिछले 30 दिनों से बंद था।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रोदय मंदिर सभी कोविड-19 पाबंदियों के साथ बुधवार को खुल गया।दर्शन का समय प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे होगा।

कोलकाता। मायापुर में इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कंशसनेस (इस्कॉन) का वैश्विक मुख्यालय चंद्रोदय मंदिर सभी कोविड-19 पाबंदियों के साथ बुधवार को खुल गया। यह मंदिर पिछले 30 दिनों से बंद था। इस्कॉन मायापुर के प्रवक्ता सुब्रत दास ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग किये जाने के बाद सुबह नौ बजे से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियमों का पालन करते हुए दर्शनार्थी चंद्रोदय मंदिर पहुंचने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दर्शन का समय प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे होगा। सभी दर्शनार्थी स्क्रीनिंग के बाद गैमन द्वार से आए और हर वाहन को सैनिटाइज किया जा रहा है।’’ दास ने कहा, ‘‘किसी भी दर्शनार्थी को बिना मास्क अंदर जाने की अनुमति नहीं है। दर्शनार्थियों के बीच एक दूसरे से दूरी रखने के लिए प्रवेश और निकास द्वारा अलग-अलग चिह्नित किये गये हैं और आगंतुकों को मंदिर परिसर में छह फुट की दूरी बनाकर रखने को कहा गया है।’’

कोविड-19 महामारी के चलते तीन महीन से अधिक समय तक बंद रहने के बाद पांच जुलाई को यह मंदिर खुला था लेकिन पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इस्कॉन मंदिर प्रशासन ने आठ अगस्त को फिर से मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया। कुछ समय बाद मंदिर प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा करने का निर्णय लिया। इससे पहले हुगली जिले के तारकेश्वर शिवा मंदिर को कोविड-19 मामले में बढ़ोतरी के चलते जुलाई से बंद रखने के बाद चार सितंबर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया था।

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य