लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 March 2022: आज बढ़ सकती हैं आपकी जिम्मेदारियां, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2022 06:45 IST

Aaj Ka Rashifal 30 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप उन्हें मना लेंगे। आपको उतार-चढ़ावा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। 

वृषभ: आज का दिन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपको किसी के माध्यम से पुरस्कार या फिर गिफ्ट मिल सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। 

मिथुन: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। अपने धन को सावधानी से खर्च करें। आज परिवार में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी कार्य के पूर्ण हो जाने पर मन को अच्छा लगेगा।

कर्क: आज आपको पिछले किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा। 

सिंह: आज के दिन छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज के दिन धन उधार न लें तो बेहतर है। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या: आज आपको अपने काम के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी।

तुला: आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन अपनी सूझबूझ से आप उन चुनौतियों से पार पा लेंगे। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी को कार्य में सफलता मिलने से मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। माता जी का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

धनु: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। अपनी गलती को दोहराएं नहीं। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

मकर: आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रोपर्टी में निवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। सुखद समाचार मिलने के योग हैं।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए तनावभरा रह सकता है। टेंशन न लें, परिस्थितियां जल्द ही आपके पक्ष में होंगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन: आज आपको सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आप धन संचय करने में सफल होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी को समझें। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अत्यधिक काम का दबाव हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स