Horoscope Today 18 November 2021: आज मिथुन, मकर और मीन राशिवालों को होगा लाभ ही लाभ, जानें आपकी राशि में है क्या

By रुस्तम राणा | Published: November 18, 2021 07:09 AM2021-11-18T07:09:09+5:302021-11-18T07:09:09+5:30

Aaj Ka Rashifal 18 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 18 November 2021 moon in Aries these five signs to get benefits today | Horoscope Today 18 November 2021: आज मिथुन, मकर और मीन राशिवालों को होगा लाभ ही लाभ, जानें आपकी राशि में है क्या

दैनिक राशिफल

मेष: आज आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी दिन अनुकूल है।

वृषभ: आज पैसों के मामले में जरा सी चूक आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा करें, अन्यथा चोरी होने का भय भी है। विदेश से सबंधित कार्य संपन्न हो सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको जबरदस्त आर्थिक लाभ मिल सकता है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

कर्क: कामकाज के लिए दिन शुभ है।आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा।

सिंह: आज किस्मत के सितारे बुलंद हैं, जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। समय का ध्यान का ध्यान रखें।

कन्या: अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर घर-परिवार में कलह हो सकता है। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला: विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी वैवाहिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक: आज कोर्ट-कचहरी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। 

धनु: दिन शुभ संकेत कर रहा है। आज आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

मकर: आज आप कोई कीमती सामान अपने घर ला सकते हैं। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है। सहपरिवार के साथ आज आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ: आज आपको प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। काम को लेकर आलस आएगा। हालांकि शाम के समय भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मीन: धन प्राप्ति के प्रबल संकेत हैं। उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

Web Title: Horoscope Today 18 November 2021 moon in Aries these five signs to get benefits today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे