Horoscope Today 17 Dec 2021: आज इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग

By रुस्तम राणा | Published: December 17, 2021 07:13 AM2021-12-17T07:13:32+5:302021-12-17T07:13:32+5:30

Aaj Ka Rashifal 17 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 17 Dec 2021 these 4 zodiac sign people will get wealth and good health today  | Horoscope Today 17 Dec 2021: आज इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग

Horoscope Today 17 Dec 2021: आज इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग

मेष: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। 

वृषभ: आज आपका मन चंचल रहेगा। किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। लेकिन किसी भी चीज में निर्णय लेते समय जल्दबाजी भूलकर भी न दिखाएं। मौसम से अपने शरीर को बचाव करें। अन्यथा खासी-जुकाम हो सकती है। 

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ नहीं है। आर्थिक निवेश से नुकसान हो सकता है। आज किसी के भी साथ आपके अहम का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। 

सिंह: आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। 

कन्या: आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएँगे। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का गिफ्ट मिल सकता है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
 
वृश्चिक: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें, तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

धनु: सेहत की दृष्टि से दिन शुभ नहीं है। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। 

मकर: आज प्रेम जीवन में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। 

कुंभ: मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएँगे। परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा।

मीन: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या प्रणय- रोमांस की संभावना है। लघु पर्यटन होगा। 

Web Title: Horoscope Today 17 Dec 2021 these 4 zodiac sign people will get wealth and good health today 

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे