लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 13 April 2022: आज इन 5 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, परेशानियां होंगी दूर

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2022 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal 13 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव का सामना करेंगे। काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। वहीं प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। 

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। मन के मुताबिक आपको परिणाम प्राप्त होंगे। निजी जीवन में भी आनंद आएगा। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: आज आपके मन में किसी चीज को लेकर दोहरे विचार आ सकते हैं। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

कर्क: लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। निजी संबंधों में मतभेद हो सकता है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। धन के निवेश में फायदा होगा। लेकिन आपको चतुराई से निवेश करना होगा।  

सिंह: आज आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

कन्या: आज आपको यात्रा से लाभ होगा। खासकर आर्थिक दृष्टि से नुकसान होने का भय है। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। प्यार में सफलता मिलेगी।

तुला: आज जल्दबाजी में किसी तरह का निर्णय न लें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक: आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। घर में काम का बोझ बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे।

धनु: व्यापार में नई योजनाओं पर आप कार्य करेंगे। किसी बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। सहपरिवार आप धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। नौकरी में बदलाव संभव है।

मकर: आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ: वैवाहिक जीवन में सामान्य बीतेगा। कार्यकुशलता के दम पर आज आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

मीन: आप अपने काम के तौर-तरीकों में बदलाव लाएंगे। शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। किसी के साथ अपनी बहसबाजी हो सकती है। काम कम उलझन ज्यादा होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स