लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 09 Dec 2021: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी राह में ग्रह-नक्षत्र बनेंगे बाधा, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 07:07 IST

Aaj Ka Rashifal 09 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

वृषभ: आज भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें। क्योंकि सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। दूसरों पर बदलाव लाने की बजाय आप खुद पर बदलाव लाने का प्रयास करें। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

मिथुन: आज का दिन शानदार है। परिजनों के साथ समय बीतेगा। ऑफिस में बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

कर्क: कार्यक्षेत्र में आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

सिंह: आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कन्या: आज के दिन आपको कोई खास दिक्कत नहीं आएगी। लोगों से विनम्रता से बातचीत करें। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

तुला: आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं। आप उनकी अच्छी तरह से खातिरदारी करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

वृश्चिक: आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की जिम्मेदारी आज आपको बोझ लग सकती है।हालांकि आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बस आप आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है।

धनु: आज कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो बहुत जल्द आपकी लाइफ में कोई दस्तक दे सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

मकर: आज अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। रूठे जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करें। ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

कुंभ: आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन में आज मनोरंजन करने का भी मौका मिलेगा। 

मीन: आज आपको अपने आपर भरोसा रखना होगा। काम के प्रति उत्साह दिखाएं। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि मन से कार्य करेंगे तो आप आज ज्यादातर कामों में सफल हो सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स