लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 05 February 2022: बसंत पंचमी के दिन आज खिल उठेगा इन 4 राशियों का जीवन, मनोकामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2022 07:33 IST

Aaj Ka Rashifal 05 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: किसी का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आर्थिक खर्चेों में वृद्धि हो सकती है, किंतु धन लाभ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। 

वृषभ: आज किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की सलाह मानना लाभकारी साबित होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। 

मिथुन: आज बिजनेस के सिलसिले से यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा आपके लिए सुखद होगी। आज आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। पिताजी से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। 

कर्क: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज घर से निकलते समय कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। किसी राजनीतिक शख्सियत से मुलाकात हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं अथवा चोटिल हो सकते हैं। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी।

तुला: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिजनों की मदद से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है।

वृश्चिक: आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में मुनाफा की अपेक्षा कर सकते हैं।

धनु: आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। परंतु अनुभवी लोगों की सलाह लेना न भूलें। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।

मकर: आज आपके ऊपर थोड़ा काम का दबाव रह सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।  

कुंभ: आज आपको लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। 

मीन: आज व्यापार में धन लाभ के नये मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना