Aaj Ka Rashifal 04 July 2022: आज सिद्धि योग में इन 4 राशिवालों को मिलेगी कामयाबी, कार्यक्षेत्र में होगा बड़ा लाभ

By रुस्तम राणा | Published: July 4, 2022 06:40 AM2022-07-04T06:40:29+5:302022-07-04T06:40:29+5:30

Aaj Ka Rashifal 04 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 04 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 04 July 2022: आज सिद्धि योग में इन 4 राशिवालों को मिलेगी कामयाबी, कार्यक्षेत्र में होगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 04 July 2022: आज सिद्धि योग में इन 4 राशिवालों को मिलेगी कामयाबी, कार्यक्षेत्र में होगा बड़ा लाभ

मेष: सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में धन वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं। 

वृष: आज आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। यात्रा से आपको लाभ हो सकता है। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। 

मिथुन: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। परंतु आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी ऊर्जा सही दिशा में लगे। राजनीतिक विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपने तर्कों से सामने वाले व्यक्ति को मात देने में सफल होंगे।  

कर्क: आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष के लिए दिन अच्छा है। भिन्न-भिन्न माध्यमों से आपके पास धन आ सकता है। यदि आज किसी कोई आर्थिक निवेश करेंगे तो उसमें लाभ की संभावना है। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। 

सिंह:  आज नए व्यापार से आपको लाभ होगा। किसी मित्र की सहायता से कोई काम बन सकता है। निर्णय लेने में आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। जहां तक निजी जीवन का सवाल है तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

कन्या: किसी साहित्य को पढ़ने में मन लगेगा। समाज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज धन उधार देने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सहपरिवार आप किसी वैवाहिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

तुला: यदि एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक: आज आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। हर संभव मित्रों की मदद मिलेगी। 

धनु: आज विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित करें। आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

मकर: आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। 

कुंभ: घर-परिवार में खुशहाली देखने को मिलेगी। छात्रों को नया ज्ञान प्राप्त होगा। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

मीन: आज भाग्य आपके पक्ष में है आप जितना अधिक कार्य करेंगे उतना ही आपको लाभ होगा। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

Web Title: Horoscope Today 04 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे