मेष: आज आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लाभ के नुकसान में बदलने की संभावना हो सकती है।
वृषभ: दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
मिथुन: आज का दिन आपके के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क: आज आपके लिए अशुभ कर रहा है। ग्रहण के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।
सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।
कन्या: आज आपको व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।
तुला: आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा, झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें।
वृश्चिक: आज आपको मानसिक चिंता रह सकती है। इस अवधि में आप कुछ तनाव दिखाई देंगे। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।
धनु: आज आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप मानसिक रूप से उदास और भ्रमित महसूस रहेंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपको परेशान कर सकती है।
मकर: आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।
मीन: आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहें।